- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Diwali 2021: Ekta Kapoor ने दी ग्रैंड दिवाली पार्टी, हिना खान समेत सेक्सी अवतार में नजर आए ये सितारे
Diwali 2021: Ekta Kapoor ने दी ग्रैंड दिवाली पार्टी, हिना खान समेत सेक्सी अवतार में नजर आए ये सितारे
मुंबई. दिवाली (Diwali) की ग्रैंड पार्टी मशहूर निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने घर पर रखी। जिसमें सितारों का जमघट लगा। हिना खान (Hina Khan), करिश्मा तन्ना, मंदिरा बेदी समेत कई सितारे पार्टी में शिरकत की। पार्टी में शामिल एक्टर-एक्ट्रेस के स्टाइल देखते ही बनते थे। सोशल मीडिया पर आज सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। आइए बताते हैं एकता की पार्टी की रौनक किस-किस सितारों ने बढ़ाया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) एकता कपूर की पार्टी में जैसे ही पहुंचीं पूरी महफिल लूट ली। ब्लू कलर के सेक्सी लहंगे में हिना कहर ढाह रही थीं।
टीवी स्टार करिश्मा तन्ना भी एकता की पार्टी में पहुंची। पिंक कलर के मिरर वर्क लहंगा में करिश्मा परी से कम नहीं लग रही थीं।
एकता कपूर की बेहद नजदीकी दोस्त अनिता हंसदानी (Anita Hassanandani ) अपने पति के साथ पहुंची हुई थी। उन्होंने रेड कलर का सूट कैरी कर रखा था।
हरलीन सेठी (Harleen Sethi ) भी एकता की पार्टी की में शामिल हुई। उन्होंने सिल्वर कलर का स्टाइलिश गाउन पहन रखा था।
टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डी'सूज़ा (Krystle D'souza) भी एकता कपूर की पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहन रखा था।
सान्या ईरानी, मोहित सहगल और रिद्धिमा पंडित भी एकता कपूर की पार्टी में शामिल हुईं। रिद्धिमा पंडित ने पीले रंग का लहंगा पहना था।
साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar ) भी अपने दोस्त एकता की पार्टी में पहुंची। उन्होंने इस मौके पर हैंडलूम साड़ी पहन रखा था।
एकता की फेवरेट स्टार में से एक करण पटेल भी अपनी पत्नी के साथ इस पार्टी में शिरकत की। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मैचिंग करता हुआ कुर्ता पहना था।
मंदिरा बेदी (Mandira bedi) भी एकता कपूर की पार्टी में शिरकत की। मंदिरा बेदी अपने बच्चों के साथ दिवाली पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने हैंडलूम की साड़ी पहन रखी थी।