• All
  • 497 NEWS
  • 116 PHOTOS
  • 14 VIDEOS
  • 252 WEBSTORIESS
879 Stories
Asianet Image

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में मचा बवाल, इस शख्स की गलती की सजा भुगतनी पड़ेगी सभी घरवालों को

Oct 07 2021, 12:32 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15), जिसे शुरू हुए महज अभी कुछ ही दिन हुए है और अभी से ही घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौच होना शुरू हो गई है। सीजन के चौथे दिन यानी बुधवार को कंटेस्टेंट जंगल में बैठे हंसी मजाक करते नजर आए। साथ ही सभी को नॉमिनेशन का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, इसके पहले वाले एपिसोड में प्रतीक सहजपाल  (Pratik Sehajpal) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के बीच जमकर झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई थी दोनों हाथापाई करने पर उतर आए थे। इसी झगड़े के बाद बिग बॉस ने एक्शन किया और सभी को नॉमिनेट कर दिया गया। हालांकि सभी जंगलवासी बिग बॉस के इस फैसले से निराश दिखे। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या किया था प्रतीक सहजपाल ने की उनकी वजह से सभी को सजा भुगतनी पड़ी...

Asianet Image

Bigg Boss 15: इस जगह कपड़े बदल रही थी एक कंटेस्टेंट, अचानक अंदर घुस आया ये शख्स, फिर मचा बवाल

Oct 06 2021, 09:25 AM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, हाथापाई, बहसबाजी शुरू हो चुकी है। हाल ही में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और उमर रियाज (Umar Riaz) के बीच तनातनी देखने को मिली। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीते एपिसोड में प्रतिक और मीशा अय्यर (Miesha Iyer) के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। इस लड़ाई के बाद मीशा जब कपड़े बदलने बाथरूम में गई तो प्रतिक उन्हें वहां जाने से रोक देता है। फिर जो हुआ उससे हंगामा मच गया। नीचे पढ़े मीशा अय्यर और प्रतीक सहजपाल के बीच हुए झगड़े की कहानी...

Asianet Image

Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट को मिल रही सबसे ज्यादा फीस, बाकी 12 लोगों को मिल रहे इतने पैसे

Oct 05 2021, 07:26 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) 2 दिन पहले ही शुरू हुआ है। बता दें कि सलमान इसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने के लिए मुंबई लौटे थे। वे ऑस्ट्रिया में टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। बिग बॉस 15 में इस बार करण कुंद्रा से लेकर स्वरागिनी की एक्ट्रेस तेजस्वी (Tejasswi Prakash) और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज सहित कई कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इसी बीच शो में शामिल होने इन सेलेब्स को कितनी फीस मिल रही है, ये बात सभी के दिमाग में चल रही होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेस्टेंट्स को मिलने वाली फीस की लिस्ट सामने आ गई है। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को इन दो टीवी कंटेस्टेंट्स से कम फीस मिल रही है। बता दें कि शमिता को बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) में भी एक टीवी एक्ट्रेस से कम फीस मिली थी। नीचे देखें इस बार बिग बॉल 15 में किस कंटेस्टेंट्स को कितनी फीस मिल रही है...

Asianet Image

Bigg Boss 15: स्वरागिनी की एक्ट्रेस से असीम रियाज के भाई तक, ये 15 कंटेस्टेंट लेंगे बिग बॉस के घर में एंट्री

Oct 02 2021, 08:07 PM IST

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर को है। इसके साथ ही शो का सीजन 15 शुरू हो जाएगा। इस बार शो में कई जाने-पहचाने चेहरों के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनमें से कुछ कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो चुका है। बिग बॉस 15 में इस बार करण कुंद्रा से लेकर स्वरागिनी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज समेत कई कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन शामिल हैं इस लिस्ट में।

Asianet Image

विवादित शो Bigg Boss की वो हकीकत जिसके बारे में शायद नहीं जानता कोई, क्योंकि जो दिखता है वो होता नहीं

Oct 02 2021, 01:00 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट अवेटेड कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर यानी आज शनिवार को रात 9.30 बजे होगा। शो से जुड़े कई प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे इस शो का इंतजार हमेशा ही रहता है। टीवी पर शो में जो कुछ भी दिखाया जाता है वो कितना सच होता है और कितना झूठ ये तो मेकर्स ही जानते हैं। लेकिन बिग बॉस के 15वें सीजन के शुरू होने के मौके पर आपको इस शो से जुड़े कुछ डार्क सीक्रेट बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। नीचे पढ़े विवादित शो से जुड़े कुछ डार्क सीक्रेट्स के बारे में...
 

Asianet Image02:53

Bigg Boss 15: इस आलीशान घर में रहेंगे कंटेस्टेंट्स, जंगल थीम पर होगा शो लेकिन इसमें देखने मिलेगा ट्विस्ट

Oct 02 2021, 12:07 PM IST

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट अवेटेड कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर यानी आज शनिवार को रात 9.30 बजे होगा। इसी बीच बिग बॉस 15 के घर का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलीशान घर का इनसाइड नजारा देखा जा सकता है। इनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बिग बॉस के घर को जंगल की तरह डिजाइन किया गया है। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के शानदार घर तक पहुंचने के लिए जंगल को पार करना होगा, जहां उनके सामने कई मुश्किलें और ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर को फिल्ममेकर ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है।

Top Stories