Alia bhatt Photos -

151 Stories
Asianet Image

Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर

Nov 22 2021, 10:25 AM IST

मुंबई. एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन  (Anushka Ranjan) का साथ शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने रविवार को सात फेरे लेते हुए शादी की सारी रस्में निभाई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन बेहद एक्साइटेड नजर आए। बता दें कि सात फेरे लेने के बाद आदित्य  काफी खुश नजर आए। खुशी में उन्होंने सबके सामने ही अपनी पत्नी अनुष्का को बाहों में ले लिया। जब पति आदित्य सील ने पत्नी अनुष्का रंजन को बाहों में लिया तो पहले तो वे शरमा गई, बाद में वे ठहाका लगाकर हंसने लगी। वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें कि शादी की रस्मों को निभाते वक्त अनुष्का ने लाल जोड़ा नहीं पहना था। उन्होंने अपने लिए लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी। ओवरऑल उनका लुक बिना तड़क-भड़क के भी खूबसूरत दिख रहा था। कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। नीचे देखे आखिर कौन-कौन शामिल हुआ आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी में...

Asianet Image

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Nov 21 2021, 11:17 AM IST

मुंबई. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2)  में काम करने वाले आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज यानी रविवार 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले 2 दिन से उनकी ग्रैंड वेडिंग का फंक्शन चल रहा है। शनिवार को हुई ग्रैंड संगीत सेमेरनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आई। बता दें कि आलिया, अनुष्का रंजन की बहन आकांक्षा की बेस्ट फ्रेंड है। जैसे ही आलिया संगीत सेरेमनी में पहुंची सभी की निगाहें उन पर टिक गई। इस दौरान आलिया हल्के पीले रंग के लहंगे में नजर आई। उनकी चोली सबसे ज्यादा स्टाइलिश थी और हर किसी की नजर उनकी चोली पर ही थम गई। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद (Urfi Javed) तक से कर रहे हैं और साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। नीचे पढ़ें आलिया भट्ट के कपड़ों पर लोगों ने किस तरह के कमेंट्स किए...

Asianet Image

Alia Bhatt के फोन स्क्रीन पर हैं Ranbir kapoor की तस्वीर, शादी को लेकर एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

Nov 13 2021, 04:28 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) मिलकर रालिया (RALIA) तो हो गए, लेकिन कब ये जोड़ी सात फेरे लेंगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। सिर्फ कयासों का बाजार गर्म है कि दोनों की शादी अप्रैल 2022 में होगी। कपल कब हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं, लेकिन ये हैं कि खामोश बैठे हैं। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो अपने फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आईं। इस दौरान उनसे उनकी शादी की डेट को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिसका जवाब उन्होंने दिया। आइए बताते हैं आलिया ने अपनी शादी और बाकि सवालों का जवाब क्या-क्या दिया।

Asianet Image

होनेवाली सास Neetu Kapoor के साथ नया घर देखने पहुंचीं Alia Bhatt, पीछे-पीछे पहुंच गए Ranbir Kapoor

Nov 07 2021, 01:03 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में फिलहाल सेलेब्स की शादियों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें मीडिया में छाई हैं तो वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी फैन्स जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर-आलिया अगले साल 2022 में शादी करेंगे। वहीं, शादी के बाद रणबीर-आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होने का भी प्लान कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ नए घर के रेनोवेशन का काम देखने पहुंचीं। इस वजह से कुछ परेशान नजर आईं आलिया भट्ट..

Asianet Image

आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका

Mar 15 2021, 11:11 AM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। बीती रात उनके जन्मदिन के मौके पर धमाकेदार पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया के बर्थडे पर इस पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar)  ने अपने घर पर किया था। हालांकि, पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। अपनी बर्थडे पार्टी आलिया काले रंग की ड्रेस में पहुंची। उनके साथ बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी थी। वहीं, आलिया की होने वाली ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया संग फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ढेर सारी फोटोज शेयर कर लिखा- हम सभी तुमसे बेहद प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे। 

Asianet Image

9 साल में Alia Bhatt ने की सिर्फ 15 फिल्में फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन, 54 करोड़ के तो सिर्फ घर हैं

Mar 15 2021, 10:18 AM IST

मुंबई। महेश भट्ट और सोनी राजदान की छोटी बेटी आलिया (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई हैं। 15 मार्च, 1993 को मुंबई में जन्मीं आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बतौर लीड एक्ट्रेस वो पहली बार 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आईं। इस फिल्म के बाद आलिया हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, प्रोफेशनल लाइफ से अलग आलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सेलेब्रिटी नेटवर्थ डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 74 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है, जिनमें 54 करोड़ के तो सिर्फ चार घर हैं।

Asianet Image

विवादों के बीच भगवान भोलेनाथ का Alia Bhatt ने लिया आशीर्वाद, मुक्तेश्वर मंदिर में चली रातभर पूजा

Mar 12 2021, 09:27 AM IST

मुंबई. बीते दिन यानी की 11 मार्च गुरुवार को देशभर में महाशिवरात्रि की धूम रही है। लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनका रुद्राभिषेक किया गया। ऐसे में जूहू के मुक्तेश्वर मंदिर में रातभर पूजा हुई, जो कि सुबह 5 बजे तक चली। इस पूजा में आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। सभी ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के टाइटल को लेकर विवादों में हैं। इसी बीच उन्होंने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। आइए फोटोज के जरिए देखते हैं किस-किस ने महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया...

Asianet Image

प्रोड्यूसर बनी Alia Bhatt ने दिखाई अपने प्रोडक्शन हाउस की Photos, Shahrukh Khan के साथ मिलकर करेगी काम

Mar 01 2021, 06:03 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (alia bhatt) ने प्रोड्यूसर बनने के बाद अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म का एलान कर दिया है। बता दें कि आलिया पहली फिल्म का निर्माण शाहरुख खान (shahrukh khan) के साथ मिलकर कर रही हैं। इसका टीजर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है। आलिया ने अपनी डेब्यू होम प्रोडक्शन फिल्म के लिए डार्क कॉमेडी सबजेक्ट चुना है। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी की कुछ फोटोज और पोस्टर शेयर कर दी है। आलिया ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम इटरनल सनशाइन (eternal sunshine productions) लिखा हुआ है। बता दें कि आलिया, शाहरुख के साथ डियर जिंदगी में काम कर चुकी हैं।

Top Stories