Ajay devgn Photos -

58 Stories
Asianet Image

रियल लाइफ में इतनी बोल्ड और ग्लैमरस है Ajay Devgn की साली, 43 की उम्र में भी है कुंवारी, PHOTOS

Mar 03 2022, 10:30 AM IST

मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली और काजोल (Kajol) की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) 44 साल की हो गई है। उनका 3 मार्च, 1978 को मुंबई में  हुआ था। आपको बता दें कि तनीषा अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में सफल करियर नहीं बना पाई। उन्होंने अपने करियर में किसी भी हिट फिल्म में काम नहीं किया। फिल्मों में सफलता नहीं मिलने पर तनीषा ने एक्टिंग से किनारा कर लिया। हालांकि, कुछ महीने पहले वे एक वेब सीरीज में नजर आई थी। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। एक समय में वो अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरी थी लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वैसे आपको बता दें कि तनीषा रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हॉट फोटोज से उनका इंस्टाग्राम भरा पड़ा है। नीचे देखें तनीषा मुखर्जी की कुछ हॉट एंड बोल्ड फोटोज...

Asianet Image

इनसे बचने के लिए घर की छत पर ही लिए थे Ajay Devgn ने फेरे, इसलिए शादी के खिलाफ थे Kajol के पापा

Feb 24 2022, 01:46 PM IST

मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी की आज 23वीं सालगिरह है। दोनों ने 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों पिछले 23 साल से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। इन सालों में कभी भी दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव की खबरें सामने नहीं आई। आपको बता दें कि कपल ने अपनी शादी में कोई तामझाम नहीं किया  था। इनकी शादी बेहद सिम्पल तरीके से हुई थी। इतना ही नहीं दोनों ने अजय देवगन की घर की छत पर शादी की और इसके पीछे थी एक बड़ी वजह। वैसे शादी की सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के जरिए विश किया। नीचे पढ़ें आखिर क्यों दोनों को करनी पड़ी थी छत पर शादी और क्यों इस शादी के खिलाफ थे काजोल के पापा...

Asianet Image

Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

Dec 22 2021, 04:25 PM IST

मुंबई. इस साल को खत्म होने में कुछ ही बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक नए साल को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वैसे, आपको बता दें कि साल 2021 कई मायनों में सुर्खियों में रहा। इस साल सेलेब्स से जुड़े कई विवाद और कॉन्ट्रोवर्सीज सुनने और देखने को मिली। वहीं, कोरोना की वजह से बंद पड़े सिनेमाघरों के कारण कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। हालांकि, थिएटर्स खुलने के बाद कुछ फिल्में रिलीज हुई। इस साल सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से लेकर कई सेलेब्स की फिल्मों रिलीज हुई, लेकिन इन सभी स्टार्स की फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। नीचे पढ़े इस साल रिलीज हुई कौन-कौन सी फिल्में सुपरफ्लॉप साबित हुई...

Asianet Image

इश्क @ 24: वो फिल्म जिससे शुरू हुई Ajay Devgn-Kajol की लव स्टोरी तो एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे ये दोनों

Nov 28 2021, 01:13 PM IST

मुंबई. डायरेक्ट इंदर कुमार ( Indra Kumar) की फिल्म इश्क (Ishq) की रिलीज को 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्सऑफस पर धमाल मचाया था। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), आमिर खान (Aamir Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने लीड रोल प्ले किया था। इनके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल) Dalip Tahil), सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar), जॉनी लीवर  (Johnny Lever) भी नजर आए थे।  इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। बता दें कि फिल्म इश्क उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म थी। फिल्म के गाने और म्यूजिक बहुत हिट हुए थे। फिल्म 28 नवंबर, 1997 को रिलीज हुई थी। नीचे पढ़े इस फिल्म से शुरू हुई थी अजय देवगन-काजोल की लवस्टोरी और आमिर खान-जूही चावला के बीच दुश्मनी...

Asianet Image

क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार

Nov 23 2021, 10:13 AM IST

मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। फिल्म में अजय की हीरोइन मधु (Madhoo) थी और उनकी भी ये डेब्यू मूवी थी। हालांकि, मधु अब फिल्मों से दूर अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है। 52 साल की मधु अब दो बेटियों की मां है। आपको बता दें कि पिछले 30 सालों में मधु के लुक में काफी चेंज देखने को मिलता है। अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। नीचे पढ़ें अजय देवगन की पहली हीरोइन मधु के बारे में कुछ अनसुनी बातें...

Asianet Image

पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ

Nov 22 2021, 03:52 PM IST

मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले जय देवगन (Ajay Devgn) ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए है। उनकी ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीजी हुई थी और बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस जमाने में करीब 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बाद अजय को धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर मिलना शुरू हो गए थे। वैसे, डेब्यू फिल्म के बाद उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी साबित हुई थी। वैसे तो उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा। फिल्मों में काम करते-करते उनके अफेयर्स के किस्से भी कम नहीं रहे। रवीना टंडन (Raveena Tandon) से लेकर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) तक के साथ उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने शादी काजोल (Kajol) से की। नीचे पढ़े आखिर क्यों काजोल के पिता नहीं चाहते थे बेटी करें शादी...

Asianet Image

2 बाइक पर सवार हो Ajay Devgn ने मारी थी बॉलीवुड एंट्री, देखें 30 साल में कितना बदला Kajol के पति का लुक

Nov 22 2021, 02:55 PM IST

मुंबई. बॉलवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उन्होंने 2 बाइक पर सवार होकर एंट्री मारी, जो काफी पसंद की गई थी। फिल्म में उन्होंने धांसू स्टंट भी किए थे। फिल्म को कुकू कोहली (Kuku Kohli) ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर दिनेश पटेल (    Dinesh Patel) थे। फिल्म में अजय की हीरोइन मधु (Madhoo) थी और उनकी भी ये डेब्यू मूवी थी।  यूं तो वे अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा। नीचे पढ़े अजय देवगन के करियर के बारे में और फोटोज में देखे  उनका चेंज लुक...

Asianet Image

खूबसूरती में मम्मी काजोल को भी टक्कर देती है Ajay Devgn की बेटी न्यासा, इस 1 चीज का रखती है शौक

Apr 20 2021, 03:04 PM IST

मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) 18 साल की हो गईं है। न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को मुंबई में हुआ था। अजय और काजोल (Kajol) दोनों ही अपनी बेटी न्यासा पर जान छिड़कते हैं। न्यासा भी पापा के बेहद करीब है। वक्त के साथ काजोल की बेटी के लुक्स में काफी चेंज देखने को मिलता है। आज की बात करें तो न्यासा की खूबसूरती में मम्मी काजोल को भी टक्कर देती है। वैसे आपको बता दें कि न्यासा को मिल्क प्रोडक्ट्स बेहद पसंद है। काजोल ने बेटी को बर्थडे विश करते हुए न्यासा के बचपन की फोटो शेयर की है। काजोल ने लिखा- फाइनली आज मैं ये कह सकती हूं कि मैं सही मायने में पास हो गई हूं क्योंकि तुम्हारे पास हर वो चीज है जो एक महिला में होना चाहिए। इसलिए जिंदगी में और ऊंचाई तक उड़ो और किसी के आगे मत झूको। मैं तुम्हारे साथ हूं। एडल्टहुड मुबारक हो तुम्हारे पास सब कुछ है इसलिए अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करना।

Top Stories