बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के येलहंका एयर बेस पर लगा हवाई योद्धाओं का मेला Aero India 2023 17 feb. समाप्त हो जाएगा। इसकी शुरुआत 13 फरवरी को हुई थी। 13-17 फरवरी तक यहां लोगों को भारतीय वायु सेना की ताकत देखने को मिली। देखें 10 खास तस्वीरें…
बेंगलुरु। अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान F-35 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के येलाहंका एयर फोर्स स्टेशन में आयोजित एयरो इंडिया (Aero India 2023) में हिस्सा ले रहा है। यह पहली बार है जब भारत में यह विमान दम दिखा रहा है। फोटो: रवि, कन्नड़प्रभा
बेंगलुरु में चल रहे एशिया के सबसे बड़े एयर शो में वायुसेना की अद्भुत ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां भारतीय वायुसेना के साथ-साथ विभिन्न देशों की वायुसेनाएं भाग ले रही हैं। यहां विमानों की रफ्तार, गर्जना और स्टंट रोंगटे खड़े करने वाले हैं।
बेंगलुरु में एयरो इंडिया (Aero India 2023) शुरू हो गया है। PM नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एयर शो देखा, जिसमें सुखोई व तेजस जैसे लड़ाकू विमानों और प्रचंड व LUH जैसे हेलिकॉप्टरों ने दम दिखाया। फोटो: ए वीरमणि, कन्नड़प्रभा