भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 की सफल लांचिंग पर सोशल मीडिया में जमकर खुशियां मनाई जा रही हैं। इंटरनेट यूजर्स भारत की इस उपलब्धि को खूब सेलिब्रेट कर रहे हैं।
पृथ्वी से सूर्य की दूरी वैसे तो करीब 15 करोड़ किलोमीटर है। आदित्य एल1 इस दूरी का सिर्फ 1 प्रतिशत ही तय कर रहा है। इतनी दूरी से भी सूर्य के बारें में काफी कुछ जानने को मिल सकता है। इधर, आदित्य एल1 की लॉन्चिंग लाइव दिखाने के खास इंतजाम किए गए है।
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लेकर काफी उत्साह है। इस मिशन से देश को काफी उम्मीदें हैं। इसरो ने आम नागरिकों के लिए इस मिशन को लाइव देखने की व्यवस्था की है।