Oldest tree in the world name: विश्व पर्यावरण दिवस पर जानिए दुनिया के 10 सबसे पुराने पेड़ों के बारे में। कहाँ हैं ये प्राचीन वृक्ष और क्या है इनकी अनोखी कहानी?
10 most oldest tree in world: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, पेड़ लगाना और पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखना है। पेड़ लगाना धरती के लिए कितना जरूरी है यह हम सभी जानते हैं। इतना ही नहीं पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए पेड़ों का पालन पोषण करना जरूरी होता है। आज वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे पुराने 10 पेड़ों के बारे में और उनके स्थान कहां है?
दुनिया के 10 सबसे पुराने पेड़ और उनकी जगह (10 oldest trees in the world)
सरवाइवलिस्ट- यह पेड़ ओल्ड तिजको की किस्म में आता है, जो लगभग 9560 साल पुराना है। यह पेड़ फुलुफजेललेट पर्वत, स्वीडन में स्थित है।
मेथु सोलह- मेथी सोलह भी दुनिया के सबसे पुराने पेड़ में से एक माना जाता है। यह लगभग 4856 साल पुराना है। यह व्हाइट माउंटेन, कैलिफोर्निया, यूएस में स्थित है।
प्रोमेथियस- प्रोमेथियस पेड़ 4900 साल से भी ज्यादा पुराना पेड़ था। हालांकि, 1964 में इस पेड़ को काट दिया गया था। यह पेड़ व्हीलर पीक, नेवादा, यूएसए में स्थित था।
एलर्से मिलेनारियो (ग्रान अबुएला)- यह पेड़ अनुमानित रूप से 3500 हजार से 5000 साल पुराना है, जो कॉर्डिलेरा पेलाडा, लॉस रियोस, चिली में स्थित है।
मौचाओ का जैतून का पेड़- मौचाओ का जैतून पेड़ लगभग 3350 साल पुराना है। यह पुर्तगाल के अब्रांटेस, मौरिसकास में स्थित है।
जया श्री महा बोधि- जया श्री महा बोधि एक पवित्र अंजीर का पेड़ है, जो लगभग 2311 साल पुराना है। यह पेड़ श्रीलंका के अनुराधापुरा में 288 ईसा पूर्व में लगाया गया था।
पैंके बाओबाब- ये पेड़ लगभग 2,419 साल पुराना था। हालांकि, 2011 में ये पेड़ मर गया। ये जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड नॉर्थ में स्थित था।
जोमोन सुगी- जोमोन सुगी पेड़ लगभग 1,813 साल पुराना है। ये जापान के याकुशिमा द्वीप पर एक बहुत बड़ा देवदार का पेड़ है।
अर्बोल डेल तुले- ये पेड़ अनुमानित 1,433 से 1,600 साल पुराना है। इसे सबसे मोटे तने वाला मोंटेजुमा सरू कहा जाता है। जो सांता मारिया डेल तुले, ओक्साका, मैक्सिको में स्थित है।
बेनेट जुनिपर- बेनेट जुनिपर पेड़ लगभग 2,200 साल पुराना है। ये सिएरा नेवादा, कैलिफोर्निया, यूएसए में स्थित है।