रूस के मशहूर शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने राहुल गांधी के एक पोस्ट पर कमेंट किया था। उन्होंने बॉलीवुड स्टार रनवीर शौरी के एक पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें उन्होंने मेघालय में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था।

Who is Garry Kasparov: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड के बाद कल शुक्रवार (3 मई) को यूपी के रायबरेली सीट से भी नामांकन किया है। उनके द्वार नामांकन किए जाने के बाद रूस के मशहूर शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने राहुल गांधी के एक पोस्ट पर कमेंट किया था। उन्होंने बॉलीवुड स्टार रनवीर शौरी के एक पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें उन्होंने मेघालय में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। इस पर शतरंज खिलाड़ी ने कहा कि टॉप पोजीशन को चैलेंज देने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना चाहिए। उनके कमेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, हम आपको बताना चाहते हैं कि गैरी कास्परोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कट्टर आलोचक भी माना जाता है। वो आए दिन पुतिन के खिलाफ पोलिटिकल कमेंट करते रहते हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक कहे जाने वाले गैरी क्रोएशिया में रहते हैं। उनके नाम लगातार 255 हफ्तों तक दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में साल 1985 में बसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। गैरी कास्परोव ने 2005 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, अब वे एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

गैरी कास्परोव ने फिर से किया कमेंट

गैरी कास्परोव में राहुल गांधी से जुड़ा कमेंट करने के बाद फिर से एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने इस बार कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा यह छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में एक्सपर्ट के तौर पर नहीं देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: Rohith Vemula Suicide Case: 'मैं राक्षस बन गया हूं', आखिर क्यों रोहित वेमुला ने सुसाइड नोट में लिखा ऐसा, जानें कुछ जरूरी अंश