Elon Musk Baby: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 13वें बच्चे के पिता बने हैं। लेखिका और सोशल मीडिया पर्सनालिटी एश्ले सेंट क्लेयर (Ashley St Clair) ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि उसने 5 महीने पहले गुप्त रूप से एलोन मस्क के बच्चे को जन्म दिया।

क्लेयर ने X पर पोस्ट किया, "5 महीने पहले मैंने एक नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। एलन मस्क उसके पिता हैं। मैंने पहले अपने बच्चे की गोपनीयता और सुरक्षा के चलते इसका खुलासा नहीं किया। हाल के दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि टैब्लॉयड मीडिया ऐसा करने का इरादा रखता है, भले ही इससे कितना भी नुकसान क्यों न हो। मैं अपने बच्चे को एक सामान्य और सुरक्षित वातावरण में बड़ा होने देना चाहती हूं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारे बच्चे की निजता का सम्मान करें, आक्रामक रिपोर्टिंग से दूर रहें।"

 

Scroll to load tweet…

 

कौन हैं एश्ले सेंट क्लेयर?

एशले सेंट क्लेयर कंजर्वेटिव कमेंटेटर, लेखिका और डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने अमेरिका में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के लिए नाम कमाया है। उन्हें खासकर प्रगतिशील विचारधाराओं की आलोचना के लिए जाना जाता है। वह खुद को अत्यधिक "जागरूकता" की विरोधी बताती हैं। क्लेयर ने बच्चों के लिए ‘एलिफेंट्स आर नॉट बर्ड्स’ नाम की किताब लिखा है। वह टेस्ला साइबरट्रक खरीदने वाले शुरुआती लोगों में से एक थी।

यह भी पढ़ें- Explained: क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लगा कैसे भारत को खतरे में डाला?

दो छोटे बच्चों की परवरिश कर रही हैं एश्ले सेंट क्लेयर

सेंट क्लेयर दो छोटे बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इनमें से एक मस्क का और दूसरा उनके पिछले रिश्ते से है। बच्चों की देखभाल में मदद के लिए उन्होंने एक नैनी को काम पर रखा है।

यह भी पढ़ें- Explainer: 5 गुना अधिक खर्च कर सैन्य विमान से क्यों अप्रवासियों को भेज रहे ट्रंप?

तीन अलग-अलग महिलाओं से एलन मस्क को पहले से हैं 12 बच्चे

एलन मस्क पहले से ही कम से कम 12 बच्चों के पिता हैं। ये बच्चे तीन अलग-अलग महिलाओं के साथ पिछले रिश्तों से हैं। ये महिलाएं लेखिका जस्टिन विल्सन, संगीतकार क्लेयर एलिस बाउचर और न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवोन जिलिस हैं।