अमेरिका के लड़ाकू विमान ने चीन के जासूसी गुब्बारे (Chinese spy balloon) को मार गिराया है। गुब्बारे का मलबा समुद्र में गिरा है। इसे बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुब्बारे को नष्ट करने का आदेश दिया था।

वाशिंगटन। अमेरिका ने शनिवार को चीन के जासूसी गुब्बारे (Chinese spy balloon) को मार गिराया। चीन इसकी मदद से यूएस के सामरिक ठिकानों की जानकारी जुटा रहा था। गुब्बारा गिराए जाने से चीन तिलमिला गया है। उसने बयान जारी कर इस घटना पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। चीन ने कहा है कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

गुब्बारे को गिराने का आदेश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया था। उसे कैरोलिना के समुद्र तट के पास गिराया गया। समुद्र में गिरे मलबे को बरामद करने की कोशिश जारी है। चीनी गुब्बारा उत्तरी अमेरिका में संवेदनशील सैन्य स्थलों के ऊपर से उड़ा था। इसके चलते चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। गिराए जाने के वक्त गुब्बारा करीब 60 हजार फीट की ऊंचाई पर था। गुब्बारे का मलबा अटलांटिक महासागर के अमेरिकी क्षेत्रीय जल में गिरा है। मलबे को बरामद करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Scroll to load tweet…

 

अमेरिका के रणनीतिक स्थलों का सर्वेक्षण कर रहा था गुब्बारा

चीनी गुब्बारा गिराए जाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "जब मुझे गुब्बारा (चीनी जासूसी गुब्बारा) के बारे में जानकारी दी गई थी तब मैंने पेंटागन को आदेश दिया था कि जितनी जल्द हो सके इसे गिरा दें। उन्होंने इसे सफलतापूर्वक गिरा दिया है। मैं अपने एविएटर्स को बधाई देना चाहता हूं।" 

अमेरिकी लड़ाकू विमान ने गिराया गुब्बारा
रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने सबसे पहले गुब्बारे को गिराए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल चीन अमेरिका के रणनीतिक स्थलों के सर्वेक्षण के लिए कर रहा था। ऑस्टिन ने कहा, "आज दोपहर को राष्ट्रपति बाइडेन के निर्देश पर USNORTHCOM के अमेरिकी लड़ाकू विमान ने दक्षिण कैरोलिना तट के पानी के ऊपर चीन के गुब्बारे को सफलतापूर्वक गिरा दिया।"

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान का हाल: कर्ज के लिए IMF ने रखी ऐसी शर्तें जिसे शहबाज ने सपने में भी नहीं सोचा

ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो

दक्षिण कैरोलिना के फोटोग्राफर ट्रैविस हफस्टेटलर ने कहा है कि उन्होंने मर्टल बीच से शनिवार दोपहर को अमेरिकी सेना द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराते देखा। वहीं, ट्विटर यूजर डेवॉन पेस ने कैरोलिनास के तट से गुब्बारे को गिराने का वीडियो शेयर किया है।

 

Scroll to load tweet…

 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली के बीच राजनीतिक संकट भी गहराया: इमरान खान का सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन का आह्वान