MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • इस आदमी ने 200 बार सांप से कटवाया, 700 बार लिया जहर, खास है वजह

इस आदमी ने 200 बार सांप से कटवाया, 700 बार लिया जहर, खास है वजह

अमेरिका के टिम फ्रिडे ने 20 साल में खुद को 200 बार कोबरा और ब्लैक माम्बा जैसे जहरीले सांप से कटवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने करीब 700 बार सांप के जहर का इंजेक्शन लिया है। यह सब उन्होंने एक पवित्र मिशन के लिए किया है।

Vivek Kumar | Updated : May 04 2025, 02:17 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Freepik

टिम फ्रिडे पहले एक ट्रक मैकेनिक थे। उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे घातक सांपों के जहर के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है। उनकी मदद से वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे ताकतवर एंटीवेनम बनाया है। यह एक दिन दुनिया भर में हजारों लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है।

26
Asianet Image
Image Credit : Freepik

BBC की रिपोर्ट के अनुसार टिम फ्राइड को ब्लैक माम्बा, कोबरा, करैत और ताइपन जैसे बेहद जहरीले सांपों ने 200 से ज्यादा बार काटा है। उन्हें 700 से ज्यादा बार सांप के जहर का इंजेक्शन दिया गया है। वह अब तक जिंदा बचे हुए हैं। एक बार वह लगातार दो कोबरा के काटने के बाद कोमा में चले गए थे, लेकिन हार नहीं मानी।

Related Articles

एक रात, एक सांप और एक लाश...पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच जान कांप गया पूरा गांव
एक रात, एक सांप और एक लाश...पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच जान कांप गया पूरा गांव
कनाडा में हर साल क्यों उमड़ते हैं 75 हजार से ज्यादा सांप? अद्भुत है यह प्राकृतिक घटना
कनाडा में हर साल क्यों उमड़ते हैं 75 हजार से ज्यादा सांप? अद्भुत है यह प्राकृतिक घटना
36
Asianet Image
Image Credit : Freepik

इस समय सांप के काटने का इलाज जहर को किसी खास एंटीवेनम से मिलाने पर निर्भर करता है। आमतौर पर घोड़ों जैसे जानवरों में सांप का जहर इंजेक्ट किया जाता है और उनके खून से एंटीबॉडीज इकट्ठा किया जाता है। इससे एंटीवेनम तैयार होता है। इस विधि की सीमाएं हैं। एक ही साँप की प्रजाति का जहर उस जगह के आधार पर अलग-अलग हो सकता है जहां सांप रहता है। इसका मतलब है कि एक देश में सांपों के लिए बनाया गया एंटीवेनम दूसरे देश में उतना कारगर नहीं होगा।

46
Asianet Image
Image Credit : Freepik

बेहतर समाधान की तलाश में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक अलग तरह की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है। वे मोटे तौर पर बेअसर करने वाले एंटीबॉडी हैं। ये एंटीबॉडी सांप के जहर के उन हिस्सों को टारगेट कर सकते हैं जो अलग-अलग प्रजातियों में आम हैं, न कि सिर्फ खास हिस्सों को।

56
Asianet Image
Image Credit : Freepik

बायोटेक फर्म सेंटीवैक्स के प्रमुख डॉ. जैकब ग्लेनविले की टीम टिम फ्रिडे के साथ मिलकर सबसे ताकतवर एंटीबॉडी बनाने पर काम कर रही है। फ्रीडे के खून में ऐसे एंटीबॉडी हैं जो एलापिड सांपों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन प्रमुख प्रकार के न्यूरोटॉक्सिन से लड़ सकते थे। इन एंटीबॉडी से एक एंटीवेनम बनाया गया है। इनका चूहों पर टेस्ट किया गया है।

66
Asianet Image
Image Credit : Freepik

टेस्ट के दौरान एंटीवेनम कॉकटेल ने चूहों को 19 सांप प्रजातियों में से 13 के जहर की घातक खुराक से बचाया। बाकी के खिलाफ आंशिक सुरक्षा दी। डॉ. ग्लेनविले ने सुरक्षा के इस स्तर को "अद्वितीय" बताया। कहा कि यह कई प्रजातियों को कवर करने में मदद कर सकता है जिनके लिए वर्तमान में कोई खास इलाज नहीं है।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार को 12 साल का डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। इन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories