MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • जानें किस अमेरिकी फाइटर प्लेन ने निकाली चीनी जासूसी गुब्बारे की हवा, किया किस मिसाइल का इस्तेमाल

जानें किस अमेरिकी फाइटर प्लेन ने निकाली चीनी जासूसी गुब्बारे की हवा, किया किस मिसाइल का इस्तेमाल

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे (Chinese Spy Balloon) को मार गिराया है। सीएनएन ने अमेरिकी सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इसके लिए पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर प्लेन F-22 का इस्तेमाल किया गया।  

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Feb 05 2023, 08:18 AM IST | Updated : Feb 05 2023, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
F-22 ने दागा AIM-9X मिसाइल
Image Credit : Twitter

F-22 ने दागा AIM-9X मिसाइल

अमेरिकी वायु सेना के विमान ने चीनी गुब्बारा गिराने के लिए वर्जीनिया के लैंगली एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी थी। गुब्बारे को शनिवार दोपहर 2:39 बजे गिराया गया। गुब्बारा गिराने के लिए अमेरिकी वायु सेना ने अपने सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-22 का इस्तेमाल किया। विमान ने सिर्फ एक AIM-9X मिसाइल दागकर चीनी गुब्बारे की हवा निकाल दी।

25
सेना ने तय किया सही वक्त और जगह
Image Credit : Twitter

सेना ने तय किया सही वक्त और जगह

चीनी जासूसी गुब्बारा कई दिनों से अमेरिका के आसमान में उड़ान भर रहा था। इससे अमेरिका के महत्वपूर्ण सामरिक ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। उसे गिराने के दौरान मलबा के जमीन पर गिरने और उसके चपेट में आकर लोगों को नुकसान होने का खतरा था। इसके चलते अमेरिकी सेना ने गुब्बारा नष्ट करने के लिए सही समय और जगह का चुनाव किया। गुब्बारा समुद्र के ऊपर पहुंचा तब उसे नष्ट किया गया ताकि मलबा गिरने से लोगों को नुकसान नहीं हो।

35
सरकार ने लोगों से कहा- नहीं उठाएं गुब्बारा का मलबा
Image Credit : Twitter

सरकार ने लोगों से कहा- नहीं उठाएं गुब्बारा का मलबा

गुब्बारा को अटलांटिक महासागर के ऊपर मार गिराया गया। दक्षिण कैरोलिना की सरकार ने समुद्र तट के करीब रहने वालों को सलाह दी है कि वे मलबे को उठाकर अपने पास नहीं रखें। अमेरिकी सेना के सदस्य समुद्र से मलबा उठा रहे हैं। इस तरह की चीजें जांच का हिस्सा हैं। इससे छेड़छाड़ से जांच प्रभावित हो सकती है।

45
एफबीआई करेगी गुब्बारे के मलबे की जांच
Image Credit : Twitter

एफबीआई करेगी गुब्बारे के मलबे की जांच

चीनी गुब्बारे के मलबे की जांच FBI करेगी। मलबे को वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित FBI लैब में ले जाया जाएगा। यहां एफबीआई के विशेषज्ञों और खुफिया एजेंसियों द्वारा मलबे का विश्लेषण किया जाएगा।

55
मलबा जमा कर रही अमेरिकी नौसेना
Image Credit : Twitter

मलबा जमा कर रही अमेरिकी नौसेना

अमेरिकी नौसेना द्वारा गुब्बारे के मलबे को जमा किया जा रहा है। तटरक्षक बल के पोत द्वारा मलबा गिरने वाले समुद्री इलाके को सुरक्षित किया गया है। नौसेना के गोताखोर मलबे की तलाश में समुद्र में गोताखोरी कर रहे हैं। जिस जगह मलबा गिरा वहां पानी करीब 47 फीट गहरा है। इसके चलते मलबा निकालने में अधिक परेशानी होने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने जासूसी गुब्बारा गिराया तो तिलमिलाया चीन, सामरिक ठिकानों की जुटा रहा था जानकारी

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved