Two israeli embassy staff killed: वॉशिंगटन के यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारी मारे गए। होमलैंड सुरक्षा सचिव ने इसकी पुष्टि की है।
Two israeli embassy staff killed in US: अमेरिका के वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास गोलीबारी की घटना हुई है। इस हमले में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारी मारे गए हैं। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी का स्थान एफबीआई के फील्ड ऑफिस के पास था।
हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है। खबरों के मुताबिक, हमलावर ने इस दौरान ‘फ्री फलस्तीन’ के नारे भी लगाए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने इस गोलीबारी को 'यहूदी-विरोधी आतंकवाद' का निंदनीय बताया है। पुलिस ने अभी गोलीबारी के पीछे कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अबू धाबी में Aion Sentia के साथ बनने जा रहा है दुनिया का पहला AI शहर, जानिए कैसे America को देगा टक्कर?
गोलीबारी के बाद डैनी डैनन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
गोलीबारी के बाद डैनी डैनन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें भरोसा है कि अमेरिकी अधिकारी इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। इजरायल अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए पूरी मेहनत करेगा।"