अमेरिकी सुपर मॉडल गिगी हदीद UK के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, हुई थी यह गलती
लंदन। अमेरिकी सुपर मॉडल गिगी हदीद (Supermodel Gigi Hadid) को यूके (यूनाइटेड किंगडम) के एक एयरपोर्ट पर गांजा और उससे संबंधित धूम्रपान के बर्तन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15

Image Credit : Twitter
28 साल की गिगी हदीद को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। वह एक प्राइवेट जेट में सवार होकर अमेरिका से यूके के केमैन द्वीप पहुंची थीं।
25
Image Credit : Twitter
ओवेन रॉबर्ट्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम चेक के दौरान मॉडल के बैग में थोड़ी मात्रा में गांजा और धूम्रपान के बर्तन पाए गए। गिरफ्तारी के दौरान सुपरमॉडल गिगी के साथ उसकी दोस्त लिआ निकोल मैक्कार्थी भी थी।
35
Image Credit : Twitter
मॉडल ने बताया कि गांजा उसके निजी इस्तेमाल के लिए था। मॉडल और उसकी दोस्त को गांजा और धूम्रपान के बर्तन लेकर आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
45
Image Credit : Twitter
गिगी हदीद और उसकी दोस्त को पुलिस कैदी हिरासत केंद्र ले गई। जरूरी प्रक्रियाओं के बाद दोनों महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
55
Image Credit : Twitter
12 जुलाई को उन्होंने कोर्ट में अपना दोष स्वीकार किया। उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया, जिसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।