01:49 AM (IST) Mar 19

सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू

सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू है। उनकी लैंडिंग के लिए स्पलैशडाउन क्षेत्र में मौसम पर नासा और स्पेसएक्स ड्रैगन के वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक मौसम लैंडिंग के लिए काफी बेहतर है।
 

 

10:17 PM (IST) Mar 18

बुधवार भोर में 3.27 बजे लैंडिंग की संभावना

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर आ रहा स्पेसक्राफ्ट के अंतरिक्ष से यहां सेफ लैंडिंग का समय बुधवार भोर करीब 3 बजकर 27 मिनट है। 

10:14 PM (IST) Mar 18

धरती पर लैंड करने में 17 घंटे लगेंगे

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लैंड करने में कम से कम 17 घंटे लगेंगे।

02:46 PM (IST) Mar 18

नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखा है। इसे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पत्र में पीएम ने लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन हमारे दिलों के करीब हैं।"

 

Scroll to load tweet…

 

01:35 PM (IST) Mar 18

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने मस्क-ट्रम्प को दिया धन्यवाद

एलन मस्क ने एक्स पर नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों अंतरिक्ष यात्री SpaceX के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दे रहे हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

01:06 PM (IST) Mar 18

Sunita Williams: कब धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स, क्यों जमीन के बदले पानी पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौट रहीं है। उनका यान ISS से अलग हो गया है। जानिए, कब और कैसे अंतरिक्षयान पानी में उतरेगा।

Read Full Story