03:58 AM (IST) Mar 19

मेडिकल प्रक्रिया शुरू किया गया

रिकवरी शिप पर कैप्सूल स्थिर होने के बाद उसे खोला जाएगा। इसके बाद फिर एस्ट्रोनॉट्स को स्ट्रेचर पर मेडिकल चेकअप के लिए लाया जाएगा। अभी खड़ा होने की स्थिति में नहीं हैं एस्ट्रोनॉट्स। ग्रेविटी को एडेप्ट करने में लगेगा समय।

03:56 AM (IST) Mar 19

ड्रैगन कैप्सूल को ड्रैग करके एक शिप पर रखा गया

धरती पर उतरने के बाद ड्रैगन कैप्सूल को धीरे-धीरे ड्रैग करके एक बड़ी शिप के पास लाया गया। फिर उसे लिफ्ट करके उसे शिप पर लादा गया।

03:28 AM (IST) Mar 19

धरती पर उतरा क्रू 9

पृथ्वी के वायुमंडल में स्पेसक्रॉफ्ट कैप्सूल के पहुंचने के बाद अब पैराशूट खुलने के कुछ ही देर बाद धरती पर उतरा। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अपने दो साथियों के साथ उतर चुके हैं। सुनीता और विलमोर 9 महीना बाद धरती पर लौटे हैं।  

03:21 AM (IST) Mar 19

9 मिनट में सुनीता विलियम्स की धरती पर लैंडिंग, 9 दिनों के मिशन में 9 महीना करना पड़ा था इंतजार

सुनीता विलियम्स अपने साथियों के साथ सुरक्षित धरती पर वापसी में अब महज 9 मिनट बचे हैं। 9 दिनों के स्पेस मिशन को एक टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से 9 महीना तक इंतजार करना पड़ा था।

03:06 AM (IST) Mar 19

23 मिनट बाद सुनीता विलियम्स अपने तीन अन्य साथियों के साथ कर सकती हैं धरती पर लैंड

सुनीता विलियम्स अपने तीन साथियों के साथ धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि 23 मिनट बाद वह फ्लोरिडा के पास तल्हासी  के पास लैंड करेंगी।

02:56 AM (IST) Mar 19

अगले 34 मिनट में स्प्लैशडाउन, डीआर्बिट बर्न पूरा

ड्रैगन का डीऑर्बिट बर्न पूरा हो चुका है और उसका नोज़कॉन बंद हो चुका है। 34 मिनट में स्प्लैशडाउन

02:54 AM (IST) Mar 19

फ्लोरिडा के पास तल्हासी में उतरेगा

ड्रैगन के पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने के बाद, फ्लोरिडा के तट पर तल्हासी के निकट गिरेगा।

02:49 AM (IST) Mar 19

सेफ जोन में पहुंच चुके हैं एस्ट्रोनॉट्स, सारे खतरे टले

सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहा कैप्सूल अब सेफ जोन में पहुंच चुका है। वैज्ञानिकों की मानें तो सारे खतरे टल चुके हैं।

02:48 AM (IST) Mar 19

99 किलोमीटर दूर है कैप्सूल

पृथ्वी से 99 किलोमीटर दूर है सुनीता विलियम्स सहित अन्य एस्ट्रोनॉट्स को लेकर आ रहा कैप्सूल। करीब 35 मिनट में होगी लैंडिंग।

02:47 AM (IST) Mar 19

सुनीता विलियम्स Crew-9 की वापसी: लैंडिंग के दौरान क्या हो सकते हैं संभावित खतरे?

Sunita Williams return: भारतीय मूल की नासा (NASA) अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथ Crew-9 मिशन के अन्य सदस्य बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। अंतरिक्ष से पृथ्वी की यात्रा अपने आप में बेहद चुनौतीपूर्ण होती है और इसमें कई संभावित जोखिम जुड़े होते हैं।

 

Read Full Story
02:43 AM (IST) Mar 19

डिआर्बिट शुरू, पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश

सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहे कैप्सूल ने डिपार्चर प्रोसेस के बाद अब ड्रैगन कैप्सूल की डिऑर्बिट शुरू कर दी है। 

 

02:18 AM (IST) Mar 19

कुछ ही देर में होने जा रही हैं लैंडिंग

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे, बुधवार को भोर में करीब 3.27 बजे फ्लोरिडा के समुंदर क्षेत्र में लैंड करेंगे। सुनीता विलियम्स की वापसी का काउंटडाउन शुरू है। उनकी लैंडिंग के लिए स्पलैशडाउन क्षेत्र में मौसम पर नासा और स्पेसएक्स ड्रैगन के वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक मौसम लैंडिंग के लिए काफी बेहतर है। सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लैंड करने में कम से कम 17 घंटे लगने का अनुमान है।

02:10 AM (IST) Mar 19

9 महीना से अधिक समय बाद होने जा रही धरती पर वापसी

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नासा से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गए थे। इन लोगों को केवल 8 दिनों तक वहां रहना था लेकिन स्टारलाइनर स्पेसक्रॉफ्ट में टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से वह लोग 9 महीना से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स 5 जून, 2024 को रात 8 बजकर 22 मिनट पर एटलस V रॉकेट के जरिए बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थीं।