आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे महंगे रेस्टोरेंट में डिनर करें, तो कितना बिल आएगा। बता दें कि स्पेन के इबीजा में स्थित सब्लिमोशन रेस्टोरेंट में एक आदमी का खर्च इतना है कि उसमें iPhone 17 खरीदा जा सकता है। 

World Most Expensive Restaurants: दुनिया में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है। लोग एक से बढ़कर एक महंगे होटलों और रेस्टोरेंट में सिर्फ एक टाइम के खाने पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं, दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट कौन-सा है? यहां एक आदमी का खर्च इतना है कि उसमें बड़े आराम से आईफोन-17 खरीदा जा सकता है।

1- सब्लिमोशन (SubliMotion in Ibiza)

स्थान: इबीजा, स्पेन

कीमत: 2.11 लाख रुपए (Per Person)

दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट स्पेन के इबीजा में स्थित सब्लिमोशन को माना जाता है। यहां एक बार में प्रति व्यक्ति 2400 डॉलर यानी 2.11 लाख रुपए खर्च होते हैं। यह रेस्टोरेंट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और थिएटरिकल एलिमेंट्स के साथ 20-कोर्स डायनिंग एक्सपीरियंस देता है। बता दें कि इस रेस्टोरेंट में एक शख्स के बिल में बड़े आराम से आईफोन-17 खरीद सकते हैं। भारत में इसकी कीमत 1.49 लाख से 2.29 लाख के बीच है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर, इसकी कीमत में बन जाएंगे शाहरुख के मन्नत जैसे 172 बंगले

2- अलकेमिस्ट (Alchemist)

स्थान: कोपेनहेगन, डेनमार्क

कीमत: 1.41 लाख रुपए (Per Person)

2 मिशेलिन स्टार वाला यह रेस्टोरेंट मल्टी-सेंशेनरी डायनिंग एक्सपीरियंस देता है। यहां मेहमान भोजन के दौरान कई कमरों से गुजरते हैं, जिनमें म्यूजिकल थीम वाला रूम भी शामिल है, जहां लाइव ऑर्केस्ट्रा चलता है। यहां हर चीज पिंक कलर में दिखती है। मेनकोर्स एक बड़े तारामंडल जैसी जगह पर होता है, जहां प्रोजेक्टर के साथ 360-डिग्री विजुअल शो दिखाया जाता है। यहां एक व्यक्ति का बिल 1600 डॉलर यानी 1.41 लाख रुपए आता है।

3- अल्ट्रावायलेट बाय पॉल पैरेट (Ultraviolet by Paul Pairet)

स्थान: शंघाई, चीन

कीमत: 1.06 लाख रुपए (Per Person)

पॉल पेयरेट का अल्ट्रावायलेट शंघाई, चीन में एक 3-मिशेलिन स्टार रेस्तरां है, जहां एक समय में केवल 10 मेहमानों को बैठाया जाता है। यहां सिंगल टेबल पर 20-कोर्स डायनिंग का एक्सपीरियंस मिलता है। यहां म्यूजिक, लाइट्स अरेंजमेंट और एक अलग तरह की भीनी-भीनी सुगंध पूरे वातावरण को खुशनुमा बना देती है। यहां प्रति व्यक्ति खर्च 1210 डॉलर यानी 1.06 लाख रुपए आता है।

4- मासा (Masa)

स्थान: न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका

कीमत: 83,600 रुपए (Per Person)

मासा न्यूयॉर्क का सबसे महंगा रेस्टोरेंट है। इसे मशहूर शेफ मासायोशी ताकायामा चलाते हैं। 2004 से खुलने के बाद इसने 3 मिशेलिन स्टार अर्जित किए हैं, जो कि उत्तम भोजन की दुनिया में एक प्रभावशाली उपलब्धि है। यहां का सुशी काफी फेमस है। इस रेस्तरां में एक व्यक्ति का खर्च 950 डॉलर यानी 83000 रुपए के करीब है।

5- गाइ सेवॉय (Guy Savoy)

स्थान: पेरिस, फ्रांस

कीमत: 77,000 रुपए (Per Person)

पेरिस में स्थित 3 मिशेलिन स्टार पाने वाला यह रेस्टोरेंट अपने शानदार फ्रांसीसी व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां सीजनल कंटेंट पर बेस्ड एक स्वादिष्ट मेनू भी पेश किया जाता है। इस रेस्टोरेंट में प्रति व्यक्ति खर्च 875 डॉलर यानी 77,000 रुपए तक आता है।

6- सील ब्लू (Ciel Bleu)

स्थान: एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स

कीमत: 54,500 रुपए (Per Person)

सिएल ब्लू एक 2-मिशेलिन स्टार रेस्टोरेंट है, जो पारंपरिक फ्रांसीसी व्यंजनों के अनोखे रूप और एक असाधारण वाइन लिस्ट देता है। ये आलीशान जगह होटल की 23वीं मंजिल पर स्थित है, इसलिए मेहमान भोजन करते समय शहर के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां आप 8-कोर्स डायनिंग एक्सपीरियंस ले सकते हैं। रेस्टोरेंट का सबसे बेहतरीन मेनू कैवियार एक्सपीरियंस है। यहां प्रति व्यक्ति खर्च 620 डॉलर यानी 54,500 रुपए तक आता है।

7- फोरम (Forum)

स्थान: हांगकांग

कीमत: 49,280 रुपए (Per Person)

शेफ येउंग कून-यात ने 1977 में इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी और तब से इसकी पॉपुलैरिटी बरकरार है। यहां का सबसे खास व्यंजन आह यात अबालोन, जिसमें सूखे शिताके मशरूम परोसे जाते हैं। इस जगह लंच या डिनर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 49,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

8- नोबू (Nobu)

स्थान: दुनिया के कई शहरों में (न्यूयॉर्क में प्रमुख)

कीमत: 44,000 रुपए (Per Person)

जापानी और पेरूवियन स्वादों के अपने मिश्रण के लिए प्रसिद्ध नोबू रेस्टोरेंट ब्लैक कॉड मिसो जैसे विशिष्ट व्यंजनों के साथ ही हाईलेवल डाइनिंग एक्सपीरिंस के लिए जाना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति खर्च 500 डॉलर यानी 44,000 रुपए तक आता है।

9- अरागावा (Aragawa)

स्थान: टोक्यो, जापान

कीमत: 32,560 रुपए (Per Person)

जापान स्थित ये रेस्टोरेंट खासतौर पर स्टीकहाउस प्रीमियम कोबे बीफ में विशेषज्ञता रखता है। यहां पर एक व्यक्ति का खर्च 370 डॉलर यानी 32,500 रुपए तक आता है।

10- होटल डे विले (Hotel de Ville)

स्थान: क्रिसियर, स्विट्ज़रलैंड

कीमत: 26,400 रुपए (Per Person)

स्विट्जरलैंड का एक मशहूर रेस्टोरेंट, जो अपनी सामग्री के साथ ही प्रेजेंटेशन के लिए जाना जाता है। यहां कस्टमर्स को क्लासिक फ्रांसीसी व्यंजन परोसे जाते हैं। इस रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति का खर्च 300 डॉलर यानी 26000 रुपए तक आता है।

ये भी देखें : ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल, 1 रात के किराए में आ जाएंगी 5 फॉर्च्यूनर कार