पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को एक रूसी भाषा के ट्वीट में पड़ोसी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर रूसी आक्रमण के दूसरे दिन संघर्ष की बुराइयों की निंदा की है। पोप ने कहा कि हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता है। युद्ध राजनीति और मानवता की विफलता है, एक शर्मनाक आत्मसमर्पण, बुराई की ताकतों के सामने एक कड़ी हार है।
Russia Ukraine War Live: हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता-पोप
)
वर्ल्ड डेस्क : यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। इस जंग में अब तक यूक्रेन के 137 लोगों को मौत हुई है। इसमें सैनिक और आम नागरिक शामिल है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। वहीं यूक्रेन ने भी दावा किया है उसने छह रूसी लड़ाकू विमानों को तबाह कर दिया है और हमारे सैनिकों ने 50 से अधिक रूसी सैनिकों को गिराया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात रूस के राष्ट्रपति से बात करते हुए उन्हें भारत के लोगों व छात्रों के वहां फंसे होने की वजह से उनकी सुरक्षा की चिंताओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही पीएम ने रूस से हिंसा बंद करने की अपील भी की है। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर इस कार्रवाई के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसके साथ ही दोनों देशों ने रूस की मदद करने के लिए बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
पहले दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- अमेरिका की दो टूक-China सोचे कि इतिहास के किस पक्ष की ओर खड़ा रहना चाहता
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
पोप ने रूसी आक्रमण की निंदा की
चीन ने रूस से गेंहू पर आयात प्रतिबंध खत्म किया
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सरकार ने पुष्टि की है कि उसने रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को खत्म करने वाले समझौते को मजबूत किया है। चीन ने यह ऐलान उस समय किया है जब दुनिया के देश रूस को अलग थलग करने में लगे हुए हैं। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था।
चीन ने रूस से गेंहू पर आयात प्रतिबंध खत्म किया
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सरकार ने पुष्टि की है कि उसने रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को खत्म करने वाले समझौते को मजबूत किया है। चीन ने यह ऐलान उस समय किया है जब दुनिया के देश रूस को अलग थलग करने में लगे हुए हैं। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था।
रूस ने किया फेसबुक को देश में प्रतिबंधित
रूस के मीडिया नियामक (Russia media regulator) ने शुक्रवार को कहा कि रूसी नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप में फेसबुक (Facebook) को सेंसरशिप के दायरे में ला रहा है। फिलहाल, इसकी पहुंच सीमित की जा रही है। अमेरिकी टेक्निकल दिग्गज (American Tech Giant) पर यह सेंसरशिप सरकार के मीडिया चैनल्स और वेबसाइट को फेसबुक पर रेस्ट्रिक्ट करने के बाद लगाया जा रहा है।
हम सब यहाँ हैं, हमारी सेना यहाँ है
रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia attack on Ukraine) के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को एक सेल्फ-शॉट वीडियो जारी किया। वीडियो में प्रेसिडेंट जेलेंस्की अपने सहयोगियों के साथ नजर आ रहे हैं और रूसी आक्रमण के खिलाफ एकजुट होकर सामना करने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी स्वतंत्रता और राजधानी की रक्षा के लिए कसम खाते हैं।
यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने का अभियान तेज
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने का अभियान तेज किया गया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और कीव में भारत के दूतावास में नियंत्रण कक्षों का विस्तार किया गया है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए पश्चिमी यूक्रेन और उसके पड़ोसी सीमा क्षेत्रों में विदेश मंत्रालय की टीमों की उपस्थिति बढ़ाई गई है।
470 छात्र रोमानिया पहुंचे
यूक्रेन में फंसे 470 से अधिक भारतीय छात्र बसों में सवार होकर पोरबने-सिरेट सीमा के माध्यम से रोमानिया पहुंचे। यहां से विशेष विमान से इन्हें भारत लाया जाएगा। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि हम सीमा पर स्थित भारतीयों को आगे की निकासी के लिए पड़ोसी देशों में ले जा रहे हैं। भीतरी इलाकों से आने वाले भारतीयों को स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।
यूक्रेन का दावा- मारे गए 1,000 से अधिक रूसी सैनिक
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, भारत में रूस के दूतावास ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बातचीत के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को मिन्स्क भेजने के लिए तैयार हैं।
रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेनी शहर Chernigov को किया ब्लॉक
रूसी सेना यूक्रेन में लागातार अक्रामक हो रही है। रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेनी शहर Chernigov को ब्लॉक कर दिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत करने की पेशकश की है। वहीं दूसरी तरफ कीव में स्थानीय अधिकारियों उत्तर-पश्चिमी ओबोलोन क्षेत्र के निवासियों को सड़कों से दूर रहने के लिए कहा है, क्योंकि रूसी सैनिक जल्द ही वहां पहुंच जाएंगे।
यूक्रेन में 'नाजियों' जैसा व्यवहार कर रहे पुतिन
यूरोपीय संघ के प्रवक्ता ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में 'नाजियों' जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
पश्चिमी देशों से मिल रही धीमी मदद- यूक्रेन
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए लड़ने के लिए 'लड़ाई के अनुभव' वाले यूरोपीय लोगों का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिमों देशों के द्वारा हमें धीमी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि यूरोपीय नेता तेज़ी से कदम उठाते हैं तो रूसी हमले को रोकने में अभी भी बहुत देरी नहीं हुई है। इसी बीच वेटकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने रूसी राजदूत से मुलाकात की है। उन्होंने रूसी राजदूत से युद्ध के लिए चिंता व्यक्त की है।
भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना
भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है।
चीनी राष्ट्रपति ने की पुतिन से बात
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। चीनी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने का आह्वान किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ने चीनी मीडिया के हवाले से दी है। बता दें कि यूक्रेन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो दिल-दहलाने वाली है, लोग अपनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में भाग रहे हैं। हजारों लोगों ने बंकरों में शरण ले ली है।
रूस को भारत से उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात रूस के राष्ट्रपति से बात की थी और यूक्रेन में हिंसा बंद करने की अपील की थी। इसी बीच खबर आ रही है कि रूस ने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत से सहयता मिलने की आशा है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन विवाद: ऐसी दिखती है पुतिन की Secret Daughter, एक पोस्ट ने खोलकर रख दी थी रूसी राष्ट्रपति की पोल
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ली बंकर में शरण, परमाणु संयंत्र चेर्नोबिल में रेडिएशन बढ़ा
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच रूस के सरकारी चैनल रशिया टुडे ने बड़ा दावा किया है कि रूस की सेना के कीव में घुसने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंसकी ने बंकर में शरण ले ली है। यूक्रेन के परमाणु संयंत्र चेर्नोबिल में रेडिएशन लेवल बढ़ गया है। दरअसल गुरुवार को इस संयत्र पर रूसी ने कई हमले किए थे, जिसकी वजह से परमाणु संयंत्र के रेडिएशन का स्तर बढ़ा है।
यूक्रेन के हथियार डालने के बाद ही बातचीत संभव
रूसी विदेश मंत्री का कहना है कि यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद ही मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार होगा। सर्गेई लावरोव ने यह भी दावा किया कि रूस चाहता है कि यूक्रेनी लोग स्वतंत्र हों और उनके पास अपना भविष्य चुनने का अधिकार हो। उन्होंने कहा कि रूस वर्तमान यूक्रेनी सरकार को लोकतांत्रिक के रूप में मान्यता देने की कोई संभावना नहीं देखता है।
यूक्रेन ने की अपने नागरिकों से सेना में शामिल होने की अपील, सांसदो का बांटा हथियार
रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है। इसी बीच यूक्रेन ने अपने नागरिकों से सेना में शामिल होने की अपील की है। यूक्रेन के रक्षामंत्री मत्रालय ने कहा कि आज यूक्रेन को हर चीज की जरूरत है। सेना में शामिल होने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है। केवल अपना पासपोर्ट और पहचान नंबर के साथ सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. नाबालिग लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यूक्रेन ने अपने सांसदो को हथियार बांटे हैं।
यूक्रेन के Snake Island पर रूस का कब्जा
यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन रूस (Russia Ukraine War) की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान यूक्रेन और रूस के सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है। रूस ने काला सागर (Black Sea) में स्थित यूक्रेन के एक छोटे से द्वीप स्नेक आइलैंड (Snake Island) पर कब्जा कर लिया है। इस द्वीप की रक्षा के लिए तैनात सभी यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस दौरान रूसी सैन्य अधिकारी और यूक्रेनी सैनिक के बीच हुई बातचीत चर्चा में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.
संयुक्त राष्ट्र अधिकार कार्यालय ने रूस के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने रूस के युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की है। दरअसल, यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूस ने लोग सड़कों पर उतर गए हैं। जिसकी वजह से 1800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यूक्रेन पर देश के आक्रमण का विरोध करने के लिए रूस में 1,800 से अधिक लोगों की "मनमानी" गिरफ्तारी की निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन को देख प्रियंका चोपड़ा का झलका दर्द, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ईयू से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग
रूसी सेना नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट के रास्ते यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ईयू से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।