MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • World News
  • King Charles III Coronation: राजशाही के विरोध के बीच ताजपोशी के लिए बकिंघम पैलेस से निकले किंग चार्ल्स, देखें तस्वीरें

King Charles III Coronation: राजशाही के विरोध के बीच ताजपोशी के लिए बकिंघम पैलेस से निकले किंग चार्ल्स, देखें तस्वीरें

ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स के राजतिलक समारोह शुरू हो चुका है।  इस बीच राज्याभिषेक को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुलिस ने राज्याभिषेक का विरोध कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Danish Musheer | Updated : May 06 2023, 04:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : twitter @RoyalFamily

ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स के राजतिलक समारोह शुरू हो चुका है। ये आयोजन लंदन के ऐतिहासिक शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एब्बे में हो रहा है। इस बीच राज्याभिषेक को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

27
Asianet Image
Image Credit : twitter

पुलिस ने ताजपोशी का विरोध कर रहे ब्रिटेन के मुख्य रिपब्लिकन समूह के प्रमुख समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि रिपब्लिक के सदस्य राज्याभिषेक समारोह से कुछ घंटे पहले नॉट माई किंग विरोध के लिए लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर के पास एकत्र हुए थे।

37
Asianet Image
Image Credit : twitter @RoyalFamily

इस बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे 2.2 किलोमीटर की यात्रा की।

47
Asianet Image
Image Credit : twitter @RoyalFamily

 किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला घोड़े से चलने वाली बग्घी में बैठकर बेस्टमिंस्टर एबे पहुंचेंगे। यह बग्घी चार टन वजनी है और इसमें बिजली से चलने वाली खिड़कियां और एयर कंडीशन की सुविधा है।

57
Asianet Image
Image Credit : twitter @RoyalFamily

इस बग्घी को डायमंड जुबली स्टेट कोच कहा जाता है। यह बग्घी 1767 से शाही परिवार के पास है।

67
Asianet Image
Image Credit : Getty

बता दें कि ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को पहले लोगों के सामने पेश किया जाएगा और आर्कबिशप उनके महाराज बनने की घोषणा करेंगे। इसके बाद शपथ होगी और फिर पवित्र तेल से महाराज का अभिषेक किया जाएगा।

77
Asianet Image
Image Credit : Getty

इसके बाद उन्हें सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया जाएगा। जिसके बाद पूरे ब्रिटेन में गन से सलामी दी जाएगी। सारी रस्में पूरी होने के बाद किंग चार्ल्स सिंहासन पर बैठेंगे।

Danish Musheer
About the Author
Danish Musheer
 
Recommended Stories
Top Stories