PM Narendra Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा बेहद सफल रही है। इससे भारत और फ्रांस के संबंध मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने AI, परमाणु ऊर्जा और स्थिरता पर समझौते किए हैं। मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोला गया है।

 

Scroll to load tweet…

 

फ्रांस की यात्रा पूरी होने पर नरेंद्र मोदी मार्सिले से अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आए। विदा होने से पहले नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने एक दूसरे को गले लगाया।

 

Scroll to load tweet…

 

नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के प्रमुख नतीजे

AI (Artificial Intelligence) पर भारत-फ्रांस घोषणा: दोनों देशों ने घोषणा की है वे नैतिक और जिम्मेदार AI विकास पर जोर देते हैं। AI रिसर्च और एप्लीकेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।

भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का लोगो जारी: भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लोगो जारी किया गया है। दोनों देश इनोवेशन और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं।

इंडो- फ्रेंच डिजिटल साइंस सेंटर: भारत के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (DST) और फ्रांस के इंस्टीट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इंफॉर्मेटिक एट एन ऑटोमेटिक (INRIA) के बीच डिजिटल साइंस के लिए समर्पित केंद्र स्थापित करने, रिसर्च और डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए समझौता हुआ है।

भारतीय स्टार्टअप के लिए समर्थन: उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए फ्रांसीसी स्टार्टअप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्टअप की मेजबानी के लिए समझौता हुआ है।

एडवांस मॉड्यूलर एंड स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी: अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक घोषणापत्र पर साइन किए गए।

परमाणु ऊर्जा सहयोग पर MoU रिन्यू: भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) और फ्रांस के कमिसारिएट ए आईएनर्जी एटोमिक एट ऑक्स एनर्जीज अल्टरनेटिव्स (CEA) के बीच समझौते का नवीनीकरण किया गया है। इससे दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा साझेदारी मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें- PM Modi France Visit: मोदी-मैक्रों ने मार्सिले में किया दूतावास का उद्घाटन, देखें खास पल

न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूशन्स के बीच सहयोग: भारत के वैश्विक परमाणु ऊर्जा भागीदारी केंद्र (GCNEP) और फ्रांस के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INSTN) के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसके लिए DAE और CEA के बीच समझौता हुआ है।

यह भी पढ़ें- PM Modi France Visit: मोदी-मैक्रों ने मार्सिले में किया दूतावास का उद्घाटन, देखें खास पल

त्रिकोणीय विकास सहयोग: भारत और फ्रांस ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है। इसमें स्थिरता और आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें- AI Action Summit: पेरिस AI एक्शन समिट में नौकरियों पर खतरे को लेकर PM Modi ने जतायी चिंता

मार्सिले में भारत का वाणिज्य दूतावास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें- AI Action Summit: पेरिस AI एक्शन समिट में नौकरियों पर खतरे को लेकर PM Modi ने जतायी चिंता

पर्यावरण साझेदारी: जैव विविधता संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और फ्रांस के पारिस्थितिक संक्रमण मंत्रालय के बीच एक घोषणापत्र पर साइन किए गए।