इथियोपिया में PM मोदी का दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं था-एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत, खुद ड्राइव कर होटल और फिर एयरपोर्ट तक छोड़ना, तय कार्यक्रम से हटकर विशेष स्थानों का दर्शन और गर्मजोशी भरे gestures…क्या यह भारत-अफ्रीका रिश्तों में नई कूटनीति का संकेत है?

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इथियोपिया दौरा सिर्फ एक सामान्य राजकीय यात्रा नहीं था, बल्कि यह भारत और अफ्रीका के रिश्तों में भरोसे, सम्मान और दोस्ती का मजबूत संदेश बनकर सामने आया। इस दौरे में जो दृश्य दुनिया ने देखे, उन्होंने कूटनीति की परिभाषा को थोड़ा और मानवीय बना दिया। सबसे बड़ी बात यहां पर पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डा. अबी अहमद अली ने तमाम प्रोटोकॉल तोड़कर मित्रता और स्वागत की जो मिशाल पेश की, उसे देखकर बाहरी दुनिया के लोग भी कायल हो गए। आखिर इथियोपिया का यह दौरा इतना खास क्यों रहा? 10 प्वाइंट में समझिए।

तीन देशों की यात्रा में इथियोपिया की अहमियत क्या थी?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपने तीन देशों के दौरे की शुरुआत की। सबसे पहले वे जॉर्डन पहुंचे और इसके बाद इथियोपिया गए। अफ्रीकी महाद्वीप में इथियोपिया को एक अहम देश माना जाता है, और यही वजह है कि यह यात्रा रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण रही।

Scroll to load tweet…

एयरपोर्ट पर ऐसा स्वागत, जो आमतौर पर नहीं दिखता

अदीस अबाबा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत खुद इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने किया। यह कोई औपचारिक प्रोटोकॉल भर नहीं था, बल्कि आपसी सम्मान का साफ संकेत था। स्वागत के बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींच लिया।

Scroll to load tweet…

जब इथियोपियाई PM खुद ड्राइवर बन गए

प्रधानमंत्री अबी अहमद ने खुद गाड़ी चलाकर PM मोदी को होटल तक पहुंचाया। यह एक बेहद अनोखा और आत्मीय gesture था। जिस कार में दोनों नेता होटल तक गए, वह रेंज रोवर थी। खास बात यह है कि रेंज रोवर का भारत के टाटा ग्रुप से गहरा रिश्ता है, क्योंकि टाटा मोटर्स ने साल 2008 में जैगुआर-लैंड रोवर को खरीदा था।

Scroll to load tweet…

तय कार्यक्रम से हटकर क्या-क्या दिखाया गया?

रास्ते में तय शेड्यूल से हटकर प्रधानमंत्री अबी अहमद ने PM मोदी को विज्ञान संग्रहालय और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाए। यह दिखाता है कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि दोस्ताना माहौल में हुई।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता PM के gestures का क्या मतलब है?

अबी अहमद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हैं। ऐसे नेता का इस तरह का व्यवहार यह दर्शाता है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को कितना सम्मान देते हैं। यह भारत-इथियोपिया रिश्तों की गहराई को साफ दिखाता है। यहीं नहीं अबी अहमद ने पीएम मोदी के वापसी के दौरान खुद कार ड्राइव कर एयरपोर्ट तक छोड़ने गए। जब एयरपोर्ट पर पीएम मोदी अपनी प्लेन पर चढ़कर अभिवादन किए तब तक अबी अहमद वहां खड़े थे और हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन का जवाब दिया। जो गौरवान्वित करने वाला क्षण था।

इथियोपिया दौरे में 10 बड़ी बातें एक नज़र में

  1. PM मोदी जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे
  2. एयरपोर्ट पर PM अबी अहमद ने खुद स्वागत किया
  3. खुद गाड़ी चलाकर मोदी को होटल ले गए
  4. रेंज रोवर कार में साझा यात्रा
  5. विज्ञान संग्रहालय और फ्रेंडशिप पार्क दिखाया
  6. भारत-अफ्रीका रिश्तों पर चर्चा
  7. गर्मजोशी और आपसी सम्मान का प्रदर्शन
  8. तय प्रोटोकॉल से अलग आत्मीयता
  9. वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका
  10. विदाई के समय भी PM अबी अहमद ने खुद एयरपोर्ट तक छोड़ा

जब विदाई भी बन गई संदेश

इथियोपिया की राजकीय यात्रा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओमान के लिए रवाना हुए। खास बात यह रही कि विदाई के समय भी प्रधानमंत्री अबी अहमद खुद अपनी कार से PM मोदी को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे और विमान में सवार होने से पहले व्यक्तिगत रूप से विदा किया।

तो क्या यही है इस दौरे का असली संदेश?

यह दौरा दिखाता है कि आज की कूटनीति सिर्फ समझौतों और बैठकों तक सीमित नहीं है। आपसी सम्मान, भरोसा और इंसानी रिश्ते भी उतने ही अहम हैं। इथियोपिया में जो हुआ, वह इसी बदली हुई कूटनीति की मिसाल है।