सार
Gunmen Identify Kill 7 Punjabi: बलूचिस्तान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बंदूकधारियों ने 7 पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में छह लोग घायल हो गए।
Gunmen Identify Kill 7 Punjabi: पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में कई बार आतंकी घटनाएं हो चुकी है। अब एक बार फिर बलूचिस्तान में स्थानीय मिलिटेंट्स ने बड़े घटने को अंजाम दिया है। नेशनल हाईवे पर जातीय हमले में गोली मारकर 7 पंजाबियों की हत्या कर दी गई।
हमले में 7 पंजाबियों की मौत
ये हमला मंगलवार और बुधवार की दरम्यान हुआ था। बलूचिस्तान के बरखान जिले के राडकन इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात लोगों ने एक वाहन को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 7 पंजाबियों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मरने वाले लोग मुल्तान की ओर जा रहे थे तभी बंदूकधारियों ने इन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने पहले से की थी पूरी प्लानिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने पहले से इसकी प्लानिंग की थी। उन्होंने जैसे ही वाहन को सड़क पर आते देखा को उसे रोक लिया। इसके बाद बंदूकधारी गाड़ी पर चढ़ गए और वाहन में सवार लोगों की पहचान की गई। उनके कागजात चेक किए गए। पंजाबियों की पहचान की और जातीयता के आधार पर उन्हें मार दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।
यह भी पढ़ें: KIIT Suicide Case: नेपाली छात्रा की मौत के मामले में गिरफ्तार 5 लोगों को मिली जमानत
2024 में बलूच आर्मी ने 23 निर्दोषों को मौत के घाट उतारा था
यह पहली घटना नहीं है बलूचिस्तान में पंजाबियों पर इस तरह के हमले किए गए हो। बलूचिस्तान में स्थानीय उग्रवादी लंबे समय से पंजाबी समुदाय को अपना निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले भी बलूच आर्मी ने कई टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। बता दें कि सितंबर 2024 में बलूच आर्मी ने 23 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले का मुख्य कारण जातीय और सांस्कृतिक अलगाव को माना जाता है।