सार
Myanmar Thailand Earthquake Latest News: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही! क्या आप जानते हैं भूकंप से पहले चेतावनी देती हैं ये 10 चीजें। समझ गए इशारा तो बच सकती है जान।
Myanmar Thailand Earthquake Latest Updates: म्यांमार-थाईलैंड में 28 मार्च को दोपहर 11.50 बजे भूकंप के तगड़े झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। इसके चलते दोनों देशों में भारी तबाही मची है। शहरों में कई बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। हजारों लोग लापता हैं। बैंकॉक में ही एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग ढहने से उसमें 50 से ज्यादा लोग दब गए। बता दें कि भूकंप से पहले ऐसी कई चीजें हैं जो हमें अलर्ट करती हैं। अगर हम इनका संकेत समझ जाएं तो काफी हद तक लोगों की जान बचाई जा सकती है। जानते हैं भूकंप से पहले प्रकृति के छुपे इशारों को।
1- जानवरों का असामान्य व्यवहार
भूकंप से पहले जानवरों के बिहैवियर में कुछ अजीबोगरीब बदलाव आता है। वे ज्यादा उत्तेजित या आसामान्य व्यवहार करने लगते हैं। कुत्ते-बिल्ली रोने-चिल्लाने लगते हैं। उन्हें कुछ अजीब परिवर्तन महसूस होता है।
2- पूर्वाभास
कई बार बड़े भूकंप के पहले छोटे झटके आते हैं, जिन्हें आप पूर्वाभास के रूप में समझ सकते हैं। ये किसी बड़े भूकंप से पहले का संकेत होते हैं।
3- जमीन का ऊपर उठना या धंसना
कई बार जमीन के लेवल में बदलाव देखने को मिलता है। जैसे जमीन का उठना या धंसना। ये एक तरह से भूकंप के पहले का संकेत होता है।
4- भू-जल स्तर में बदलाव
कुएं या किसी जलाशय के जल स्तर में अचानक उतार-चढ़ाव भूकंप से पहले पृथ्वी की क्रस्ट में बदलाव का संकेत देता है। इसे समझकर आप सतर्क हो सकते हैं।
5- रेडॉन गैस उत्सर्जन
भूकंप आने से पहले जमीन से निकलने वाली रेडॉन गैस का स्तर काफी बढ़ जाता है। ये एक तरह से टेक्टाॉनिक गतिविधि का संकेत हो सकता है। यानी भूकंप आने से पहले की चेतावनी होती है।
6- रोलिंग या गड़गड़ाहट की आवाजें
कुछ लोगों को भूकंप से पहले असामान्य आवाजें सुनाई देती हैं, जिसमें गड़गड़ाहट की आवाज शामिल होती है। ये भी एक तरह से भूकंप के पहले का संकेत है।
7- पर्यावरण में अचानक शांति
पर्यावरण में अचानक स्थिरता या शांति आना। एक तरह से जब सामान्य आवाजें शांत या बंद हो जाती हैं तो ये भूकंपीय गतिविधि से पहले का संकेत हैं।
8- धरती की हलचल
भूकंप आने से पहले कई बार लोगों को हल्का झटका या सनसनाहट महसूस हो सकती है। ये भी भूकंप के आने का इशारा करती है।
9- दीवार-छतों में दरारें
कई बार दीवारों या छतों में अचानक दरारें दिखने लगती हैं, जो टेक्टोनिक गतिविधियों के चलते तनाव का संकेत होती हैं। हालांकि, ये आमतौर पर भूकंप से पहले न होकर भूकंप के दौरान या उसके बाद होती है।
10- भूकंपीय तरंगें
एडवांस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भूकंप के दौरान महसूस होने वाले झटकों से पहले पृथ्वी से गुजरने वाली P-वेव (प्राथमिक तरंगों) और S-वेव (द्वितीयक तरंगों) का पता लगा सकते हैं। हालांकि, ये सभी चीजें भूकंप आने से पहले का संकेत देती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि ऐसा ही हो। कई बार भूकंप बिना किसी चेतावनी के भी आ सकते हैं।