• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • केन्या में आसमान से बरसा कहर, बाढ़ से मरने वाली की संख्या 228 के पार, जानें ताजा हालात

केन्या में आसमान से बरसा कहर, बाढ़ से मरने वाली की संख्या 228 के पार, जानें ताजा हालात

केन्या में भारी बारिश के कारण बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या  बढ़कर 228 हो गई है। हाल के सप्ताहों में देश भर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, जिसके मई में और बदतर होने का अनुमान है।

sourav kumar | Published : May 05 2024, 04:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
केन्या में बाढ़ की मार
Image Credit : Social media

केन्या में बाढ़ की मार

केन्या के सरकार ने कहा कि भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों, तटवर्ती क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में और बाढ़ आने की आशंका है, जबकि खड़ी ढलानों और खड्डों वाले क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

27
केन्या में भीषण बाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया
Image Credit : Social media

केन्या में भीषण बाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया

पूर्वी अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माने जाने वाले केन्या में आई भीषण बाढ़ ने घरों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया है।

37
केन्या में 164 लोग घायल हुए
Image Credit : Social media

केन्या में 164 लोग घायल हुए

केन्या के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि आसमानी मार के कारण कारण कम से कम 164 लोग घायल हुए हैं, जबकि 212,630 लोग विस्थापित हुए हैं।

47
केन्या में मार्च के मध्य से ही भारी बारिश
Image Credit : Social media

केन्या में मार्च के मध्य से ही भारी बारिश

केन्या में मार्च के मध्य से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने और बारिश की चेतावनी दी है। केन्या के गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए सभी सार्वजनिक और निजी बांधों तथा जलाशयों के निरीक्षण का आदेश दिया है।

57
 पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देशों में बाढ़
Image Credit : Social media

पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देशों में बाढ़

भारी बारिश के कारण पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देशों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। तंजानिया में बाढ़ के कारण 155 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि पड़ोसी देश बुरुंडी में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

67
पूरे केन्या में दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित
Image Credit : Social media

पूरे केन्या में दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

पूरे केन्या में दो लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने राष्ट्रीय युवा सेवा संगठन को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी शिविर हेतु जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

77
केन्या एक गरीब देश
Image Credit : Social media

केन्या एक गरीब देश

केन्या एक गरीब देश है। इस वजह से देश में आए भारी बाढ़ ने अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है।

sourav kumar
About the Author
sourav kumar
 
Recommended Stories
Top Stories