इजरायल। हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इजरायल वो देश है, जो भारत को सबसे अच्छा मानता है। इजरायल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम अपने भारतीय दोस्तों पर बहुत प्यार करते हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, इजरायल 71% रैंकिंग के साथ सूची में शीर्ष पर है, उसके बाद यूनाइटेड किंगडम (66%) केन्या (64%) नाइजीरिया (60%) दक्षिण कोरिया (58% जापान (55%), ऑस्ट्रेलिया (52%) है। %) और इटली (52%), सूची में अगले स्थान पर थे।

इजरायल ने भारत के प्रति सर्वाधिक सकारात्मक दृष्टिकोण वाले देशों की सूची साझा की है। इसमें इजरायल समेत 11 अन्य देश हैं। इजरायल के बाद यूके दूसरे नंबर पर है, जो लोग इंडिया के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में भारत एक ऐसा देश है, जिसकी वैश्विक स्तर पर रिश्ते काफी मजबूत है। इसका सबूत हलिया कुछ घटनाओं से भी देखने को मिलता है। जब सारे देश ने एक स्वर में कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जो रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Scroll to load tweet…

 

लिस्ट में चीन और पाकिस्तान नहीं

इजरायल ने जिस लिस्ट को जारी किया है, उसमें भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन का नाम शामिल नहीं है। ये बात जगजाहिर है कि पाकिस्तान और चीन के रिश्ते भारत के साथ सामान्य नहीं है। दोनों देशों के साथ भारत का सीमा विवाद होते रहता है, जो एक सबसे बड़ी समस्या है।

ये भी पढ़ें: Tesla Employee Arrested: एलन मस्क और US प्रेसिडेंट जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी देने वाला टेस्ला कर्मचारी अरेस्ट, रिपोर्ट में दावा