वर्ल्ड डेस्क। ईरान में एक महिला ने हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने पूरे कपड़े उतार दिए। नग्न होकर वह पुलिस कार पर चढ़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ईरान में महिलाओं के लिए सख्त हिजाब कानून है। यहां पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े नहीं पहनने पर महिलाओं को बेहद सख्त सजा दी जाती है।

घटना ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नग्न महिला पुलिस कार पर चढ़कर नारे लगा रही है। ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला पुलिस कार के विंडस्क्रीन की ओर बढ़ती है और पैर फैलाकर बैठ जाती है। एक पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है, लेकिन वह महिला को नहीं पकड़ रहा है।

 

Scroll to load tweet…

 

सन की रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने बताया है कि उसका इलाज चल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब ईरान में किसी महिला ने सख्त हिजाब कानून के खिलाफ इस तरह का विरोध प्रदर्शन किया है। ईरानी कानून के अनुसार बाल, हाथ या पैर दिखाने वाली महिलाओं और लड़कियों को कठोर सजा दी जाती है।

इस साल जनवरी में तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एक महिला ने हिजाब न पहनने के कारण विवाद होने पर मौलवी की पगड़ी उतारकर अपना सिर ढक लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 

Scroll to load tweet…

 

नवंबर 2024 में तेहरान के आजाद यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने कपड़े उतारकर हिजाब कानून का विरोध किया था। अंडरवियर में दिख रही इस छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। उसे एक गाड़ी में जबरन बैठाया गया था। वह सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध कर रही थी। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हिजाब नहीं पहनने के चलते सुरक्षाकर्मियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

 

Scroll to load tweet…

 

2022 में हिजाब कानून के उल्लंघन के चलते हिरासत में लिए जाने के बाद महसा अमिनी की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 550 से अधिक लोगों को मार डाला था और हजारों लोगों को जेल में डाल दिया था।