Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • ईरान में फंसे हजारों विदेशी, 10 हजार से अधिक भारतीय, कोई फ्लाइट नहीं, जानिए वापसी का रास्ता

ईरान में फंसे हजारों विदेशी, 10 हजार से अधिक भारतीय, कोई फ्लाइट नहीं, जानिए वापसी का रास्ता

Iran-Israel Conflict 2025 में तेहरान में बमबारी से मचा हड़कंप, 10 हजार भारतीय फंसे। एयरपोर्ट बंद लेकिन बॉर्डर खुले, जानिए कैसे लौट सकेंगे अपने देश। 

Dheerendra Gopal | Published : Jun 16 2025, 04:18 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
तेहरान में भगदड़
Image Credit : X

तेहरान में भगदड़

Iran-Israel Conflict 2025: ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव और बमबारी ने दोनों देशों के नागरिकों में दहशत का माहौल बना दिया है। दोनों देशों में रह रहे विदेशी नागरिक वहां से भाग रहे हैं। सबसे अधिक मारामारी ईरान में मची हुई है। राजधानी तेहरान में भगदड़ मची हुई है। लोग बॉर्डर्स की ओर भाग रहे हैं, राजधानी का हर एग्जिट जाम के झाम में फंसा हुआ है। काफी लोग शहर छोड़कर गांवों की ओर भाग कर शरण ले रहे हैं। दरअसल, लगातार हो रही बमबारी और मिसाइलों के हमले से लोगों में दहशत और जान बचाने की जद्दोजहद है।

25
सड़कों पर जाम, कोई रास्ता नहीं बचा जिस पर जाम न हो
Image Credit : Getty

सड़कों पर जाम, कोई रास्ता नहीं बचा जिस पर जाम न हो

तेहरान से निकलने वाली सभी सड़कें जाम के झाम में फंसी हुई हैं। लोग शहर से गांव की ओर भाग रहे हैं। सड़कों पर कारों का रेला लगा हुआ है।

Related Articles

Israel Iran Conflict: क्या है परमाणु अप्रसार संधि? बाहर निकलने को तैयार ईरान, जानें असर
Israel Iran Conflict: क्या है परमाणु अप्रसार संधि? बाहर निकलने को तैयार ईरान, जानें असर
Israel Iran War: आयरन डोम से पैट्रियट तक, ये हैं इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम, क्या हैं कामयाब?
Israel Iran War: आयरन डोम से पैट्रियट तक, ये हैं इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम, क्या हैं कामयाब?
35
10 हजार से अधिक भारतीय फंसे
Image Credit : Getty

10 हजार से अधिक भारतीय फंसे

ईरान में लगभग दस हजार के आसपास भारतीय भी फंसे हुए हैं। सोमवार को ईरान ने सभी विदेशी नागरिकों को देश छोड़ने की इजाजत दे दी। इस आदेश के बाद अब भारतीय भी अपने वतन वापस लौट सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश में एयरपोर्ट बंद हैं लेकिन सभी बॉर्डर्स खुले हुए हैं। तेहरान सरकार ने कहा कि सभी राजनयिक मिशनों और इंटरनेशनल संगठनों को बॉर्डर्स खुले होने की जानकारी दे दी गई है। कोई भी मिशन अपने नागरिकों या स्टाफ को बाहर भेजना चाहते हैं तो वह जानकारी देकर जा सकता है।

45
ईरान से बाहर निकलने के लिए क्या करना होगा?
Image Credit : X

ईरान से बाहर निकलने के लिए क्या करना होगा?

ईरान के जनरल प्रोटोकॉल विभाग को यात्रियों के नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी की जानकारी, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी पहले से देनी होगी।

55
दूतावास का अलर्ट और भारत सरकार की पहल
Image Credit : Getty

दूतावास का अलर्ट और भारत सरकार की पहल

भारतीय दूतावास ने एक हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ऑपरेशन सुरक्षित वतन जैसे मिशन के ज़रिए बॉर्डर रूट से भारतीयों की वापसी की तैयारी कर रही है। निकटतम बॉर्डर पोस्ट से निकासी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया और पाकिस्तान के रास्ते प्रमुख विकल्प हो सकते हैं।

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
इज़राइल (Israel)
ईरान
 
Recommended Stories
Top Stories