Pakistan Water crisis: India द्वारा Indus Waters Treaty सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान में 13.3% पानी की कमी दर्ज हुई है। Punjab के किसान Kharif season में जल संकट से जूझ रहे हैं। Pahalgam Attack के बाद भारत ने सख्त कदम उठाया।

Pakistan Water crisis: भारत द्वारा Pahalgam आतंकी हमले के बाद Indus Waters Treaty को सस्पेंड किए जाने से पाकिस्तान में सिंधु नदी सिस्टम से मिलने वाले पानी में 13.3% की कमी दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह कमी खरीफ फसलों की बुवाई को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है खासकर पंजाब प्रांत में जहां पहले से ही जल संकट गहराया हुआ है।

सिंधु नदी पानी की आपूर्ति में भारी गिरावट

पाकिस्तान की Indus River System Authority (IRSA) की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून 2025 को केवल 1,24,500 क्यूसिक पानी Indus बेसिन से डैम्स में छोड़ा गया, जबकि पिछले वर्ष इसी तारीख को यह आंकड़ा 1,44,000 क्यूसिक था। यानि सालाना तुलना में लगभग 20,000 क्यूसिक पानी कम। यह गिरावट सीधे-सीधे भारत के फैसले से जुड़ी बताई जा रही है।

भारत ने क्यों लिया Treaty सस्पेंशन का फैसला?

11 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, जिसमें घुसपैठियों को पाकिस्तान से मदद मिलने के स्पष्ट संकेत थे। इसके बाद भारत ने 1960 की Indus Waters Treaty को 'रिव्यू और सस्पेंड' कर दिया। यह वही संधि है जिसके तहत भारत, पाकिस्तान को झेलम, चेनाब और सिंधु नदियों से पानी की आपूर्ति करता रहा है।

भारत के पूर्व केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष एके बजाज ने बताया कि अब भारत को Indus सिस्टम की नदियों के जलस्तर की जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में अगर मानसून में जलस्तर बढ़ता है, तो बिना चेतावनी के बाढ़ का खतरा पाकिस्तान में गहरा सकता है।

पंजाब के किसान संकट में, मानसून देर से पहुंचता है

पाकिस्तान के पंजाब में खरीफ सीजन की बुआई शुरू हो चुकी है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, वहां मानसून जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में पहुंचता है। तब तक अगर पानी की कमी रही, तो धान, कपास और गन्ने की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

कराची और बलूचिस्तान में Heatwave ने बढ़ाई चिंता

  • एक और मुसीबत यह है कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
  • कराची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
  • बलूचिस्तान में 6 डिग्री ऊपर तक तापमान दर्ज किया गया है।
  • सिंध में भी हीटवेव अलर्ट जारी हुआ है।

पाकिस्तान ने भारत को 4 बार चिट्ठी भेजी - कोई जवाब नहीं

पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को चार पत्र भेजे हैं, Treaty बहाल करने की गुहार लगाई है। लेकिन मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि: जब तक पाकिस्तान आतंक का समर्थन बंद नहीं करता, भारत Indus Waters Treaty पर पुनर्विचार नहीं करेगा।

भारत की रणनीतिक चाल और पाकिस्तान की लाचारगी

भारत को सिंधु संधि के तहत पूर्वी नदियों (Sutlej, Beas, Ravi) पर पूरा अधिकार है और पश्चिमी नदियों (Indus, Chenab, Jhelum) से सीमित उपयोग की इजाजत है लेकिन अब वह इन पश्चिमी नदियों पर भी नियंत्रण बना रहा है क्योंकि Treaty अब स्थगित है।