MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • तुर्किये भूकंप: तबाही के बीच उम्मीद की रोशनी बने भारतीय डॉक्टर, देखें 'ऑपरेशन दोस्त' से कैसे मिल रही मदद

तुर्किये भूकंप: तबाही के बीच उम्मीद की रोशनी बने भारतीय डॉक्टर, देखें 'ऑपरेशन दोस्त' से कैसे मिल रही मदद

हताए (तुर्किये)। तुर्किये में सोमवार और मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 17600 के पार पहुंच गया है। हताए में भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस बीच भारत द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दोस्त' से लोगों को मदद मिल रही है।

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Feb 10 2023, 12:56 PM IST | Updated : Feb 10 2023, 01:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Twitter

तुर्किये के हताए में भारतीय सेना के 60 पाराफिल्ड द्वारा 30 बेड का हॉस्पिटल शुरू किया गया है। यहां भूकंप प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है। इस हॉस्पिटल में 14 डॉक्टर और 86 पारामेडिक्स दिन-रात मरीजों का इलाज और देखभाल कर रहे हैं। 

28
Asianet Image
Image Credit : Twitter

स्थानीय लोगों की भीड़ इलाज के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल में जुट रही है। मेजर डॉ बीना तिवारी यहां की महिलाओं और बच्चों के बीच खूब प्रसिद्ध हो गईं हैं।

38
Asianet Image
Image Credit : Twitter

तुर्किये के हताए के इस्केंडरन में बने भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की भारतीय सेना की टीम 24×7 काम कर रही है। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। 

48
Asianet Image
Image Credit : Twitter

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा था कि बचाव कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर भारत से छठा विमान तुर्की पहुंच गया है। 
 

58
Asianet Image
Image Credit : Twitter

तुर्किये के नुर्दागी में एनडीआरएफ के जवान चौबीसों घंटे राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। एनडीआरएफ के जवान कंक्रीट काटकर मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। 

68
Asianet Image
Image Credit : Twitter

तुर्किये के अंताक्या में भी एनडीआरएफ के जवानों द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से भारतीय टीम को पूरी मदद मिल रही है।
 

78
Asianet Image
Image Credit : Twitter

एनडीआरएफ के जवान राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। इसमे डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- मां मर चुकी थी, ये बच्ची 5 घंटे तक गर्भनाल से जुड़ी रही, 5 घंटे बाद मलबे से निकली जिंदा, नाम रखा 'अया'

88
Asianet Image
Image Credit : Twitter

तुर्किये के हताए में भूकंप प्रभावितों को ठंड में खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है। यहां लोगों को ठीक से खाना तक नहीं मिल रहा है। भूकंप के चलते सर्दियों के बीच हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लोगों ने सुपरमार्केट कार पार्कों, मस्जिदों, सड़कों के किनारे या खंडहरों के बीच अस्थायी आश्रयों में डेरा डाला है। 

यह भी पढ़ें- तुर्की-सीरिया भूकंप में तबाह हुए दुनिया के 3 सबसे प्राचीन शहर: कई धर्मों के अस्तित्व की कहानी बयां करते थे यह शहर

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved