Top 10: बलूचिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत जगह
Most beautiful places to visit in Balochistan: पाकिस्तान में कई खूबसूरत जगहें हैं जैसे हन्ना झील, उरक वैली और ग्वादर बीच। ये जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती हैं।

हन्ना लेक
हन्ना झील हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई एक शानदार झील। यह जगह पिकनिक और बोटिंग के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।
ग्वादर
ग्वादर एक कोस्टल सिटी है, जो बीच और पोर्ट के लिए फेमस है। यह नेचुरल ब्यूटी और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का कंबीनेशन है।
उरक वैली
उरक वैली पश्चिमी पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा जिले में पहाड़ों से घिरी एक घाटी है। अपने खूबसूरत नज़ारों और फलों के बागों के लिए मशहूर यह वैली घूमने के लिए बेस्ट है।
जियारत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ज़ियारत जिले का एक शहर है। यह इलाका इतिहास से समृद्ध है और इसमें खूबसूरत देवदार के जंगल हैं।
हिंगोल नेशनल पार्क
हिंगोल नेशनल पार्क पाकिस्तान के सबसे बड़े राष्ट्रीय पार्क में से एक है। यह वाइल्ड लाइफ के साथ-साथ यूनिक रॉक फॉर्मेशन भी हैं।
अस्तोला आइलैंड
इस आइलैंड को पाकिस्तान का गुप्त स्वर्ग भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा आइलैंड है और यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, जैसी कई चीजें होती हैं।
कुंड मालिर बीच
कुंड मलीर बीच बलूचिस्तान, पाकिस्तान में हिंगोल नेशनल पार्क में स्थित एक समुद्र तट है। यह अपने साफ पानी और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है।
प्रिंसेस ऑफ होप
प्रिंसेस ऑफ होप पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नेशनल पार्क में स्थित है। इसका नाम हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली द्वारा रखा गया था।
मूला चोटोक
मूला चोटोक पाकिस्तान में स्थित एक हिडन जेम है, जो अपनी हरियाली और झरनों के लिए बेस्ट है।
ओरमारा बीच
ओरमारा बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में स्थित एक खूबसूरत समुद्र तट है। यह अपने शांत वातावरण और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

