MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • Hajj 2024:हज के लिए हेल्थ और सेफ्टी से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी, जानिए सऊदी अरब सरकार ने क्या चीजें की शामिल

Hajj 2024:हज के लिए हेल्थ और सेफ्टी से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी, जानिए सऊदी अरब सरकार ने क्या चीजें की शामिल

सऊदी अरब ने हज यात्रा (Hajj 2024) के लिए आधिकारिक परमिट जरूरी करने के साथ स्वास्थ्य को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की हैं

sourav kumar | Published : Apr 30 2024, 02:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
सऊदी अरब हज
Image Credit : Freepik

सऊदी अरब हज

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए कई वैक्सीनेशन भी अनिवार्य कर दिए हैं। सेहत एप्लिकेशन (Sehaty Application) के जरिए तीर्थयात्रियों को वैक्सीनेशन का अपडेट देना होगा और बता होगा कि वह वैक्सीनेटेड हैं।

27
सऊदी अरब मंत्रालय
Image Credit : Freepik

सऊदी अरब मंत्रालय

सऊदी अरब मंत्रालय का कहना है कि वैक्सीनेशन के लिए तीर्थयात्रियों को सेहत ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। साथ ही सऊदी में रहने वालों को कोविड-19 वैक्सीन, इनफ्लूएंजा वैक्सीन और मेनिनजाइटिस वैक्सीन जरूरी है। तीर्थयात्रियों के लिए यह भी जरूरी है कि ये वैक्सीन पिछले 5 साल के अंदर ही ली हों।

37
मक्का
Image Credit : Freepik

मक्का

दूसरे देशों से मक्का आने वालों के लिए गाइडलाइन में कहा गया है कि वैक्सीन के साथ आने से कम से कम 10 दिन पहले या पांच साल के अंदर नीजेरिया मेनिनजाइटिस की वैक्सीन लगवाई हो। यह अवधि 5 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

47
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट
Image Credit : Freepik

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Saudi आने वाले के पास पोलियो वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है और तीर्थयात्रियों के पास अपने देश का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

57
इस्लामिक कैलेंडर
Image Credit : freepik

इस्लामिक कैलेंडर

सऊदी अरब के मंत्रालय ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों के पास वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए, जो 7 जून, 2024 तक वैलिड हो। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से ये महीना धुल हिज्जा महीना होता है और इसी महीने में दुनियाभर के मुसलमान हज के लिए मक्का जाते हैं।

67
हज परमिट
Image Credit : freepik

हज परमिट

हज परमिट के बिना सऊदी अरब ने हज बैन कर दिया है। हज मंत्रालय, पैगंबर मस्जिद, ग्रैंड मस्जिद के मामलों को देखने वाले प्राधिकरण और अन्य वरिष्ठ विद्वानों ने मिलकर इस बात की जांच की कि परमिट के बगैर हज करने आने वालों की वजह से किस तरह की चुनौतियां हो सकती हैं।

77
सऊदी अरब
Image Credit : Freepik

सऊदी अरब

सऊदी अरब का मानना है कि परमिट के बिना जब लोग आते हैं तो इससे तीर्थयात्रियों की सेफ्टी खतरे में पड़ जाती और भीड़ की वजह से भगदड़ का खतरा रहता है। हज मंत्रालय ने कहा है कि तीर्थयात्री Nusk Platform से हज परमिट प्राप्त सकते हैं।

sourav kumar
About the Author
sourav kumar
 
Recommended Stories
Top Stories