सार
सऊदी अरब ने हज यात्रा 2025 के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। सिक्योरिटी नियमों को और बेहतर बनाने के साथ अत्याधुनिक डिवाइस और AI की सहायता से हज को और सुविधाजनक बनाया गया है।
Hajj 2025 new security rules: सऊदी अरब ने हज 2025 (Hajj 2025) को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब इस साल किसी भी बच्चे को हज यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सऊदी हज और उमरा मंत्रालय (Ministry of Hajj and Umrah) ने कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और तीर्थयात्रा के दौरान संभावित जोखिमों से बचाने के लिए उठाया गया है।
मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा: यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों को अत्यधिक भीड़ से होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए लिया गया है।
हज 2025 के लिए सिक्योरिटी नियमों में क्या बदलाव किए गए?
हर साल लाखों तीर्थयात्री हज (Hajj) के लिए मक्का (Makkah) पहुंचते हैं, जिससे वहां भारी भीड़ होती है। इसे नियंत्रित करने के लिए सऊदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।
- सिक्योरिटी अवेयरनेस कैंपेन– हज यात्रियों को सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- AI व अन्य स्मार्ट सिस्टम का उपयोग – तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
- बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर– टेंट शहरों (Tent Camps) और पैदल मार्गों को अपग्रेड किया जाएगा ताकि हज यात्री आसानी से सफर कर सकें।
पहली बार हज करने वालों को प्राथमिकता
सऊदी अरब ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस साल हज करने के लिए उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले कभी हज नहीं किया है। यह नियम भीड़ को नियंत्रित करने और अधिक से अधिक लोगों को हज यात्रा का अवसर देने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
Hajj 2025 नए वीज़ा नियम: सिंगल-एंट्री वीज़ा ही मिलेगा
सऊदी सरकार ने हज 2025 के लिए वीज़ा नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब केवल सिंगल-एंट्री वीज़ा (Single-Entry Visa) जारी किया जाएगा। पहले मिलने वाले एक साल के मल्टीपल-एंट्री वीज़ा (Multiple-Entry Visa) को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
इस नीति से 14 देशों के यात्रियों पर असर पड़ेगा, जिनमें शामिल हैं:
- भारत (India)
- पाकिस्तान (Pakistan)
- बांग्लादेश (Bangladesh)
- इंडोनेशिया (Indonesia)
- मिस्र (Egypt)
- नाइजीरिया (Nigeria)
- अल्जीरिया (Algeria)
- इराक (Iraq)
- जॉर्डन (Jordan)
- सूडान (Sudan)
- ट्यूनिशिया (Tunisia)
- यमन (Yemen)
- इथियोपिया (Ethiopia)
- मोरक्को (Morocco)
- Tejas Fighter Jet: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तेजस में भरी ऐतिहासिक उड़ान
- Manipur CM N Biren Singh Resigns: क्या मणिपुर में लगेगा राष्ट्रपति शासन? जानिए गवर्नर अजय कुमार भल्ला कौन हैं
घरेलू हज यात्रियों के लिए नुसुक ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू
सऊदी नागरिकों और निवासियों (Saudi Citizens & Residents) के लिए हज 2025 का पंजीकरण (Hajj Registration) नुसुक ऐप (Nusuk App) पर शुरू हो चुका है।
- हेल्थ डिटेल अपडेट करना अनिवार्य होगा।
- महिलाओं के लिए महरम (Mahram) छूट का विकल्प मिलेगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद हज पैकेज बुकिंग की सूचना मिलेगी।
सऊदी सरकार ने यह भी कहा कि हज 2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। नई व्यवस्थाएं हाजियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए लागू की गई हैं।
भारत से इस बार (Hajj 2025) कितने हज यात्री जाएंगे?
भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ हज यात्रियों के कोटा पॉलिसी पर हस्ताक्षर किए हैं उसके अनुसार, यहां से 2025 में 175025 भारतीय हज यात्रियों को हज की इजाजत मिलेगी। हालांकि, नई पॉलिसी के तहत अब बच्चों को जाने की इजाजत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:
Aero India 2025: ऐसे गरजा सुखोई कि कांप जाएं दुश्मन के कलेजे, देखें हैरतअंगेज करतब