सोना पिघलाकर पैसे देगा ये ATM! जानिए कहां लगा यह अनोखा एटीएम
शंघाई में एक नया एटीएम चर्चा का विषय बन गया है जो सोना पिघलाकर उसके बदले पैसे देता है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। यह एटीएम सोने को 1200 डिग्री पर पिघलाकर उसकी शुद्धता जांचता है और तुरंत पैसे आपके खाते में ट्रांसफर कर देता है।
| Published : Apr 21 2025, 11:55 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14
)
चाइनीज लोग नए-नए अविष्कार करते रहते हैं। अब इसमें एक नया जुड़ गया है, सोना पिघलाकर पैसे देने वाला एटीएम। इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
24
जी हाँ। शंघाई का ये नया एटीएम दुनिया भर का ध्यान खींच रहा है। इस मशीन को सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुर्की के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट तंसु येगेन ने दिखाया था। अब ये नया एटीएम मार्केट में तहलका मचा रहा है।
34
‘शंघाई का गोल्ड एटीएम सोने को पिघलाता है और उसके वजन के हिसाब से आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है’। इस एटीएम में आप अपना सोना जमा करके पैसे ले सकते हैं।
44
कैसे काम करता है?
इस एटीएम में सोने के गहने डालने होते हैं। फिर 1,200 डिग्री तापमान पर सोना एटीएम मशीन में ही पिघल जाता है। सोने की शुद्धता तुरंत बता देता है, साथ ही सीधा दाम भी दिखा देता है। बैंक खाते का विवरण डालते ही उसके हिसाब से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। इस एटीएम के ये फीचर्स ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।