MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • Global Peace Index 2025: आइसलैंड से फिनलैंड तक, ये हैं दुनिया के 10 सबसे शांतिपूर्ण देश

Global Peace Index 2025: आइसलैंड से फिनलैंड तक, ये हैं दुनिया के 10 सबसे शांतिपूर्ण देश

Global Peace Index 2025: क्या आप ऐसे देश की यात्रा करना चाहते हैं जहां शांति हो। अगर हां, तो हम आपके लिए इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 10 सबसे शांतिप्रिय देशों लिस्ट लेकर आए हैं।

2 Min read
Vivek Kumar Published : Jun 29 2025, 05:33 PM | Updated : Jun 29 2025, 05:33 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
1. आइसलैंड
Image Credit : X-@guidetoiceland

1. आइसलैंड

आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है। उसके पास यह रैंक 2008 से बरकरार है। यहां अपराध दर बेहद कम है। यहां के लोग अतिथियों का स्वागत करते हैं। इस देश में हिंसक घटनाएं बेहद कम होती है। दिलचस्प बात यह है कि आइसलैंडिक पुलिस के पास बंदूकें नहीं होती हैं। बच्चे अक्सर रात के खाने के समय तक बिना निगरानी के बाहर खेलते रहते हैं।

210
2. आयरलैंड
Image Credit : X-@DiscoverIreland

2. आयरलैंड

आयरलैंड शांतिपूर्ण देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यहां आंतरिक संघर्ष की घटनाएं बेहद कम होती हैं। स्थिर राजनीतिक माहौल है। अपराध दर कम है। आतंकवाद लगभग न के बराबर है।

Related Articles

फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत की क्या है रैंकिंग
फिनलैंड फिर बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत की क्या है रैंकिंग
तवांग से मावलिनोंग तक: परिवार संग घूमने की 7 शांत और खूबसूरत जगहें
तवांग से मावलिनोंग तक: परिवार संग घूमने की 7 शांत और खूबसूरत जगहें
310
3. न्यूजीलैंड
Image Credit : X-X-@PureNewZealand

3. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड दुनिया का तीसरा सबसे शांतिपूर्ण देश है। यह मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तर पर सम्मानित है। यह देश अपनी कम अपराध दर, बेहद कम हिंसक घटनाओं और मजबूत सामाजिक सुरक्षा के लिए जाना जाता है।

410
4. ऑस्ट्रिया
Image Credit : X-@CITmagazine

4. ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया के लोगों का जीवन स्तर बहुत ऊंचा है। इसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है। यहां की सरकार लोगों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देती है। पढ़ाई का स्तर बहुत ऊंचा है। अपराध कम होते हैं।

510
5. स्विटजरलैंड
Image Credit : X-@MySwitzerland_e

5. स्विटजरलैंड

अपनी सुंदरता के लिए मशहूर स्विटजरलैंड लंबे समय से तटस्थता के लिए जाना जाता है। यह लगातार दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक के रूप में शुमार है। इसे अपने स्थिर लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

610
6. सिंगापुर
Image Credit : X-@OfEarth8

6. सिंगापुर

सिंगापुर वैश्विक शांति सूचकांक 2025 के टॉप 10 में शामिल एकमात्र एशियाई देश है। यहां सख्त कानून, कम अपराध दर और कुशल बुनियादी ढांचा है। इस देश में बेहतर सार्वजनिक सुरक्षा मिलती है।

710
7. पुर्तगाल
Image Credit : X-@visitportugal

7. पुर्तगाल

पुर्तगाल को कम अपराध दर और सामाजिक स्थिरता के लिए जाना जाता है। अच्छे आवास, वर्क लाइफ बैलेंस, व्यक्तिगत सुरक्षा और पर्यावरण की गुणवत्ता के कारण यहां के लोग उच्च गुणवत्ता वाले जीवन का आनंद लेते हैं। यह यूरोप के सबसे किफायती जगहों में से एक है।

810
8. डेनमार्क
Image Credit : X-@GoVisitDenmark

8. डेनमार्क

डेनमार्क अपने शांतिपूर्ण समाज, समानता और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता है। यहां राजनीतिक स्थिरता है। अपराध कम होते हैं। मानवाधिकारों के प्रति सम्मान है।

910
9. स्लोवेनिया
Image Credit : X-@SloveniaInfo

9. स्लोवेनिया

स्लोवेनिया प्राकृतिक से समृद्ध है। यहां अपराध कम होते हैं। लोग मिलनसार हैं। इसके आकर्षक शहर और प्राचीन परिदृश्य सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।

1010
10. फिनलैंड
Image Credit : X-@thisisFINLAND

10. फिनलैंड

फिनलैंड अक्सर विश्व खुशी सूचकांक में टॉप पर रहता है। यह दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक है। यहां स्वच्छ हवा और शुद्ध पानी से लेकर शांतिपूर्ण जीवन है।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं। Read More...
विश्व समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved