सार
Mulhouse, France में चाकू हमला (Knife Attack) में 1 की मौत, 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे इस्लामिक आतंकवाद (Islamist Terror) करार दिया। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Mulhouse attack: फ्रांस (France) के पूर्वी शहर मुलहाउस (Mulhouse) में शनिवार को चाकू से किए गए हमले (Knife Attack) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में दो पुलिसकर्मी (Police Officers) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक इकाई (PNAT) इस मामले की जांच कर रही है। उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने इसे इस्लामिक आतंकवाद करार दिया है।
आतंकी निगरानी सूची में था हमलावर
स्थानीय अभियोजक निकोलस हेइट्ज़ (Nicolas Heitz) ने बताया कि 37 वर्षीय हमलावर आतंकी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बनाई गई निगरानी सूची FSPRT में शामिल था। इस सूची में उन लोगों को रखा जाता है जिनपर आतंकी विचारधारा अपनाने का संदेह होता है। यह सूची 2015 में चार्ली हेब्दो (Charlie Hebdo) और यहूदी सुपरमार्केट (Jewish Supermarket) पर हमलों के बाद बनाई गई थी।
राष्ट्रपति मैक्रां बोले- 'इस्लामिक आतंकवाद का शक'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां (Emmanuel Macron) ने इस हमले को लेकर कहा: इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक इस्लामिक आतंकी हमला (Islamist Terror Act) है। उन्होंने फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों से मामले की गहन जांच करने और दोषी को सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
यह हमला तब हुआ जब मुलहाउस शहर में कांगो (Congo) के समर्थन में एक प्रदर्शन चल रहा था। पुलिस के अनुसार, हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर 4 बजे (1500 GMT) हुआ।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर अल्जीरिया (Algeria) में जन्मा था और वर्तमान में न्यायिक निगरानी (Judicial Supervision) में था। उसके खिलाफ फ्रांस से निष्कासन (Expulsion Order) का आदेश भी जारी किया गया था लेकिन वह अभी तक देश में रह रहा था।
गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी
हमले में गंभीर रूप से घायल दो पुलिसकर्मियों में से एक को गले (Carotid Artery) में और दूसरे को सीने (Thorax) में चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 21 Mn डॉलर USAID फंडिंग: EAM जयशंकर ने पार्टी के दावों को किया खारिज, बोले-जांच जारी
- क्या है श्वेत पत्र? पवन खेड़ा ने की जिसकी मांग, USAID मामले में पूछे तीखे सवाल
गृह मंत्री मौके पर पहुंचे, आतंकवाद निरोधक एजेंसी जांच में जुटी
फ्रांस के नए गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलियो (Bruno Retailleau) घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा: यह एक भयावह घटना है। हमारे सुरक्षा बलों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुलहाउस की मेयर मिशेल लुट्ज़ (Michele Lutz) ने कहा: हमारे शहर पर आतंक का साया मंडरा गया है। यह मामला गंभीर जांच की मांग करता है। फ्रांस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक इकाई (PNAT) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
फ्रांस में लगातार बढ़ रहे आतंकवादी हमले
फ्रांस में पिछले कुछ वर्षों में इस्लामिक आतंकवाद (Islamic Terrorism) से जुड़े हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार ने कट्टरपंथी गतिविधियों (Radicalization) को रोकने के लिए कई कड़े कानून बनाए हैं लेकिन आतंकी संगठन अब भी देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: