Pakistan Train Hijacking: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के उग्रवादियों ने जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express) पर हमला किया। बाद में इसकी जिम्मेदारी भी ली। BLA ने ट्रेन पर हुए हमले का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बम धमाके के बाद ट्रेन रुकती है। उसे हथियारबंद लोग घेर लेते हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

BLA द्वारा जारी किए गए इस वीडियो के अलावा भी सोशल मीडिया पर ट्रेन पर हुए हमले के वीडियो शेयर किए गए हैं। इनकी सच्चाई सवालों के घेरे में है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ट्रेन में बम धमाका होते और आग लगते देखा जा सकता है। इसमें ट्रेन को करीब से दिखाया गया है।

अप्रैल 2022 के वीडियो को नया बताकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

फैक्ट चेक के लिए जब हमने वायरल हुए इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह असल में अप्रैल 2022 का है। वीडियो को नया बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसका मौजूदा हमले से संबंध नहीं है।

 

Scroll to load tweet…

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Shraddha (@immortalsoulin) नाम की यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसपर BLA का लोगो भी लगा है ताकि देखने वाले को वीडियो असली लगे। वीडियो में ट्रेन के इंजन के पास बड़ा धमाका होते देखा जा सकता है। इसके बाद इंजन और उसके पीछे के डिब्बे में आग लग जाती है। वीडियो को 124.5 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। इसे 520 लोगों ने लाइक किया है। 100 से अधिक लोगों ने रीपोस्ट भी किया है। इस वीडियो को दूसरे यूजर्स ने भी शेयर किया है। उन्हें भी लाखों में व्यूज मिले हैं।

सुरंग के पास हुआ था जाफर एक्सप्रेस पर हमला

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने जांच की। पहली नजर में हमें वीडियो में कुछ गड़बड़ी नजर आई। वीडियो में विस्फोट को खुले वातावरण में दिखाया गया था। जबकि जाफर एक्सप्रेस पर हमला सुरंग के पास हुआ था।

 

Scroll to load tweet…

 

रिवर्स इमेज सर्च करने पर वीडियो की सच्चाई सामने आ गई। यह वीडियो असल में 15 अप्रैल 2022 को एक्स पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट में BLA द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने का जिक्र किया गया था। कैप्शन में बताया गया था कि BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही ट्रेन पर हमला किया।