सार

US-China Tariff War: डोनाल्पड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने पर चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाया। व्यापारिक तनातनी और बढ़ गई है।

US-China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने जहां चीन समेत कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है, वहीं चीन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब एक दिन पहले ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया था।

चीन ने किया पलटवार

अब दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनातनी और तेज हो गई है। अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए चीन सरकार ने कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो 9 अप्रैल से लागू होना था। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने इसमें 50% की और बढ़ोतरी कर दी।

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana के प्रत्यर्पण पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- हम भारत के साथ…

अमेरिकी समान पर 125% टैरिफ

इसके जवाब में चीन ने बुधवार को अमेरिकी सामानों पर टैरिफ 50% बढ़ाकर कुल 84% कर दिया। गुरुवार को अमेरिका ने फिर पलटवार करते हुए चीन पर टैरिफ को 145% तक बढ़ाने का एलान कर दिया। वहीं बाकी देशों को 90 दिन की छूट देते हुए उनके लिए टैरिफ घटाकर एक समान 10% कर दिया गया।

यूएस vs चीन टैरिफ टाइमलाइन

अप्रैल 2, 2025: अमेरिका ने चीन पर कुल 54% (20% + 34%) टैरिफ लगाया था। चीन अमेरिका पर 67% टैरिफ लगा रहा था।                                                                   अप्रैल 4, 2025: चीन ने अमेरिका पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की। कुल टैरिफ (67% + 34%) 101% हो गया।                                                   अप्रैल 8, 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अगर चीन 34% टैरिफ वापस नहीं लेता है, तो अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाया जाएगा।                                                                                       अप्रैल 9, 2025: चीन ने टैरिफ वापस लेने से इनकार कर दिया और कुल टैरिफ 104% (54% + 50%) तक बढ़ गया।                                                                                 अप्रैल 9, 2025: अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन ने 50% टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई की। कुल टैरिफ 151% (101% + 50%) हो गया।                                         अप्रैल 9, 2025: अमेरिका ने चीन के आयात पर अतिरिक्त 21% टैरिफ लगाया। चीन पर कुल टैरिफ 125% तक बढ़ गया।                                                                                    अप्रैल 10, 2025: व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि चीन पर टैरिफ अब 145% तक बढ़ गया है। इसमें फेंटनिल टैरिफ भी शामिल है।                                                                                 अप्रैल 11, 2025: चीन ने अमेरिका पर 125% टैरिफ की घोषणा की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि हम किसी भी देश के दबाव में नहीं आएंगे।