सार

बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से आज़ादी की घोषणा की, दशकों की हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला दिया। उन्होंने भारत और विश्व समुदाय से समर्थन मांगा और बलूचों को 'पाकिस्तानी' न कहने का आग्रह किया।

Balochistan: बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को पाकिस्तान से आजादी की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में दशकों से चली आ रही हिंसा, जबरन गुमशुदगी और मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला दिया गया।

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना "राष्ट्रीय फैसला" सुना दिया है और दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा,  "तुम मरोगे हम निकलेंगे, हम नस्ल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो। पूरे पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान में बलूच लोग सड़कों पर उतर आए हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है और दुनिया अब चुप नहीं रह सकती।"

उन्होंने भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से मीडिया, YouTubers और बुद्धिजीवियों से भी आग्रह किया कि वे बलूचों को "पाकिस्तान के अपने लोग" कहने से बचें। बलूच नेता ने कहा, "बलूच नैरेटिव! प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, YouTube साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलूचों को 'पाकिस्तान के अपने लोग' न कहें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गुमशुदगी और नरसंहार का सामना नहीं किया,"

Baloch Narrative !!

Dear Indians patriot media, the youtube comrades, the intellectuals fighting to defend Bharat are suggested not to refer to Balochs as "Pakistan's Own People"

We are not Pakistani, we are Balochistani.

Pakistan's own people are the Punjabi who never faced…

Ad3

— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) May 14, 2025

<script src="https://platform.twitter.com/widgets.js">
मीर यार बलूच ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओजेके) पर भारत के रुख का भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर इस क्षेत्र को खाली करने का दबाव बनाने का आग्रह किया।

भारत करे बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन

मीर यार ने कहा, "14 मई 2025- बलूचिस्तान पाकिस्तान को पीओके खाली करने के लिए कहने के भारत के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से ढाका में अपने 93,000 सैन्य कर्मियों के आत्मसमर्पण के एक और अपमान से बचने के लिए तुरंत पीओके छोड़ने का आग्रह करना चाहिए। भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो केवल पाकिस्तानी लालची सेना के जनरलों को रक्तपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि इस्लामाबाद पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।"

Ad4

<script src="https://platform.twitter.com/widgets.js">
उन्होंने बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए भारत और वैश्विक समुदाय से मान्यता और समर्थन का भी आह्वान किया।