सार

पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों से 170 पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला गया है, जिनमें से 24 को कराची एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इन पर ड्रग्स तस्करी, अवैध प्रवास, और अन्य अपराधों के आरोप हैं।

Pakistanis deported from Gulf: पिछले 48 घंटों में सऊदी अरब, UAE (United Arab Emirates), ओमान और दूसरे देशों से 170 पाकिस्तानियों को निकाला गया है। इनमें से 24 को कराची एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Geo News की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब से 48 घंटों के अंदर 94 पाकिस्तानियों को निकालकर वापस भेजा गया है। इनपर ड्रग्स तस्करी, अवैध तरीके से रहने, भीख मांगने, स्पॉन्सर के बिना काम करने, काम से भागने और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप लगे हैं।

ओमान से तीन, थाइलैंड से 1, इराक से 9, यूके से 1, साइप्रस से 1, इंडोनेशिया से 4 और मॉरिटानिया से 5 पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजा गया है। इन्हें मानव तस्करी के संदेह में निर्वासित किया गया है।

39 पाकिस्तानियों को संयुक्त अरब अमीरात से निकाला गया

1 पाकिस्तानी को तंजानिया से निकाला गया है। 2 लोगों को यात्रा के पैसे कम पड़ने के चलते कतर से निर्वासित किया गया। पिछले दो दिनों में 39 पाकिस्तानियों को संयुक्त अरब अमीरात से निकाला गया है। इन्हें अपराधों और अन्य उल्लंघनों के लिए सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें- चीन की बड़ी कार्रवाई: लारुंग गार बौद्ध अकादमी से 1000 से अधिक भिक्षुओं को निकाला

59 पाकिस्तानियों को विमान से वापस भेजा गया

निर्वासित किए गए लोगों में से 7 के नाम ब्लैक लिस्ट में हैं। वीजा और यात्रा दस्तावेजों की समस्याओं के कारण अधिकारियों ने 59 लोगों को विमान से वापस भेज दिया। वे ब्रिटेन, सऊदी अरब, कंबोडिया, मिस्र, बहरीन, कतर और मलावी सहित 21 विभिन्न देशों के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- अमेरिका प्रभावित कर रहा था भारत के वोटर्स को? 21 मिलियन डॉलर फंड रूकने के बाद खुलासा, जानें पूरी कहानी

पहले से रहने की जगह रिजर्व नहीं करने और पैसे कम होने के चलते पाकिस्तान से गए 21 उमराह तीर्थयात्रियों को विमान से उतारने से रोक दिया गया। स्टडी वीजा पर साइप्रस जाने वाले 4 और यूके जाने वाले 1 व्यक्ति को उड़ान भरने से रोका गया। इटली जाने वाले एक व्यक्ति को शरण याचिका अस्वीकार किए जाने के चलते उड़ान भरने से रोका गया।