Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी, क्या भारत की सबमरीन हैं शामिल?

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी, क्या भारत की सबमरीन हैं शामिल?

इंडियन नेवी में न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिघात के शामिल होने की दुनिया में चर्चा है। यह भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी के बारे में और यह भी कि क्या इसमें भारतीय सबमरीन शामिल हैं।

3 Min read
Vivek Kumar
Published : Sep 01 2024, 06:27 PM IST | Updated : Sep 01 2024, 06:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
1. वर्जीनिया-क्लास, अमेरिका
Image Credit : X-Ed Schaefer

1. वर्जीनिया-क्लास, अमेरिका

अमेरिकी वर्जीनिया-क्लास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी का बेड़ा सबसे बड़ा है। ऐसी 19 सबमरीन को नौसेना में शामिल किया गया है। कई और बनाए जा रहे हैं। ये परमाणु हथियार वाले क्रूज मिसाइलों सहित टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइल (TLAM), स्पीयरफिश हेवी टॉरपीडो, हार्पून एंटी-शिप मिसाइल और वर्जीनिया पेलोड ट्यूब (VPT) ले जा सकते हैं। वर्जीनिया-क्लास इस समय इस्तेमाल हो रही सबसे एडवांस परमाणु पनडुब्बी है।

210
2. ड्रेडनॉट-क्लास, यूनाइटेड किंगडम
Image Credit : X-BAE Systems Maritime

2. ड्रेडनॉट-क्लास, यूनाइटेड किंगडम

यूके में ड्रेडनॉट-क्लास की पनडुब्बियों का निर्माण हो रहा है। ये 16 ट्राइडेंट D5 LE मिसाइलें ले जा सकती हैं। इसमें स्टेल्थ को बढ़ाने और परिचालन लागत कम करने के लिए आधुनिक तकनीकें इस्तेमाल की जा रहीं हैं।

310
3. यासेन-क्लास, रूस
Image Credit : Social Media

3. यासेन-क्लास, रूस

यासेन-क्लास रूस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल पनडुब्बी है। ये पी-800 ओनिक्स, कलिब्र क्रूज मिसाइल और परमाणु हथियार वाले क्रूज मिसाइल ले जा सकती हैं। यासेन-क्लास पनडुब्बियां रूस की सबसे एडवांस मल्टी रोल पनडुब्बियों में से हैं। ये पारंपरिक और परमाणु हमला दोनों में सक्षम हैं।

410
4. कोलंबिया-क्लास, अमेरिका
Image Credit : X-Defense Focus

4. कोलंबिया-क्लास, अमेरिका

अमेरिकी नौसेना के लिए कोलंबिया-क्लास की पनडुब्बी का निर्माण किया जा रहा है। ये बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी सबसे उन्नत हैं। ऐसी 12 पनडुब्बियां बनाने की योजना है। ये 16 ट्राइडेंट II D5 LE बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम होंगी। इसे ओहियो-क्लास पनडुब्बियों की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अगली पीढ़ी की स्टील्थ तकनीकें शामिल हैं।

510
5. अरिहंत क्लास, भारत
Image Credit : X-Varun Karthikeyan

5. अरिहंत क्लास, भारत

भारत के पास अरिहंत क्लास की दो बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। ऐसी कई पनडुब्बी का निर्माण जारी है। यह 4 K-15 सागरिका या 4 K-4 बैलिस्टिक मिसाइल ले जा सकती है। इसमें 12 K-15 SLBM भी रखे जाते हैं। इससे भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता बढ़ी है।

610
6. टाइप 094 (जिन-क्लास), चीन
Image Credit : X- Duan Dan

6. टाइप 094 (जिन-क्लास), चीन

चीन के पास टाइप 094 (जिन-क्लास) की बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु पनडुब्बी हैं। ये बारह 16 JL-2 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं।

710
7. ट्रायम्फेंट-क्लास, फ्रांस
Image Credit : Social Media

7. ट्रायम्फेंट-क्लास, फ्रांस

फ्रांस के पास ट्रायम्फेंट-क्लास की परमाणु पनडुब्बी है। यह 16 M51 बैलिस्टिक मिसाइलें ले जा सकती है।

810
8 वैनगार्ड-क्लास, यूनाइटेड किंगडम
Image Credit : X-Saturnax

8 वैनगार्ड-क्लास, यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम की नौसेना के पास वैनगार्ड-क्लास की 4 बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है। यह 16 ट्राइडेंट II D5 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती है।

910
9. बोरी-क्लास, रूस
Image Credit : X- @Alex_Oloyede2

9. बोरी-क्लास, रूस

रूस की नौसेना बोरी-क्लास की पनडुब्बियों का इस्तेमाल करती है। ऐसी चार सबमरीन सेवा में हैं। कुछ और का निर्माण चल रहा है। यह 16 बुलवा बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती है। इन पनडुब्बियों को पुरानी डेल्टा और टाइफून क्लास की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया है।

1010
10. ओहियो-क्लास, अमेरिका
Image Credit : X-Pacific Submarines

10. ओहियो-क्लास, अमेरिका

ओहियो-क्लास की पनडुब्बियां अमेरिका के पास हैं। ये बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी हैं। ऐसी करीब 14 सबमरीन यूएस नेवी इस्तेमाल कर रही है। इसके पास 24 ट्राइडेंट II D5 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने की क्षमता है। यह अमेरिकी नौसेना में सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन हैं।

Vivek Kumar
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved