- Home
- World News
- नील आर्मस्ट्रांग के बाद चांद पर कदम रखने वाले ने 93 साल की उम्र में की शादी, बोले-भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स जैसा उत्साहित
नील आर्मस्ट्रांग के बाद चांद पर कदम रखने वाले ने 93 साल की उम्र में की शादी, बोले-भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स जैसा उत्साहित
Apollo 11 astronaut Buzz Aldrin married: चांद पर नील आर्मस्ट्रांग के साथ पहली बार पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन ने 93 साल की उम्र में फिर से शादी की है। यह उनकी चौथी शादी है। Aldrin ने ट्वीट कर डॉक्टर दोस्त संग शादी की खुशी साझा की है।
| Published : Jan 22 2023, 06:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हम दोनों उतना उत्साहित जितना भागकर शादी करने के बाद टीनएजर्स होते हैं खुश
अपनी डॉक्टर साथी से शादी करने के बाद एल्ड्रिन ने खुद ही यह जानकारी दुनिया से साझा की है। लंबे समय से दोनों एक साथ थे। उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल है। एल्ड्रिन ने ट्वीट कर बताया कि इस शादी से हम दोनों उतना उत्साहित हैं जैसे टीनएजर्स घर छोड़कर भागते हैं और शादी कर लेते हैं।
चांद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति...
चांद पर सबसे पहले नील आर्मस्ट्रांग ने कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग के चांद पर कदम रखने के 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन उर्फ एडविन एल्ड्रिन उतरे थे।
शादी की फोटो एडविन एल्ड्रिन ने किया ट्वीट
बज एल्ड्रिन/एडविन एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी डॉ.अंका के साथ की फोटो शेयर की। बज ने लिखा- मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है। दोनों ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी की है।
अपोला 11 से तीन अंतरिक्ष में गए थे...
1969 की बात है। अपोलो 11 मिशन के तहत तीन अंतरिक्ष यात्री चांद पर पहुंचे थे। नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइक कॉलिन्स चांद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे। उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था। यह दुनिया की सबसे अनोखी और ऐतिहासिक घटना थी।
1971 में नासा से रिटायर हो गए थे एल्ड्रिन...
बज एल्ड्रिन 1971 में नासा से रिटायर हो गए थे। उन्होंने 1998 में शेयर स्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनका फाउंडेशन अंतरिक्ष की खोज को बढ़ावा देता है।
चांद पर गए पहले तीन सदस्यों के इकलौते
Apollo 11 मिशन में तीन सदस्य गए थे। तीनों में एल्ड्रिन ही अभी जीवित बचे हुए हैं। नील आर्मस्ट्रांग और माइक कॉलिन्स का निधन हो चुका है।