Donald Trump On World War III: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को मियामी में आयोजित FII प्रायोरिटी समिट में बड़ा बयान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तीसरा विश्व युद्ध अब दूर नहीं है। इसके अलवा उन्होंने कहा कि उनकी उनकी नेतृत्व क्षमता इसे होने से रोक सकती है। जो बाइडन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन का प्रशासन जारी रहता तो दुनिया अब तक युद्ध में फंस चुकी होती।
ट्रंप ने कहा तीसरा विश्व युद्ध अब ज्यादा दूर नहीं
ट्रंप ने कहा तीसरा विश्व युद्ध अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा, “इस युद्ध से किसी को कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन आप इससे बहुत दूर नहीं हैं। अगर यह प्रशासन (बाइडेन सरकार) एक साल और चलता, तो आप पहले ही तीसरे विश्व युद्ध में होते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका इन युद्धों में भाग नहीं लेगा, बल्कि उन्हें रोकेगा। उन्होंने कहा, "हम इन बेवकूफी भरे और कभी खत्म न होने वाले युद्धों को रोकेंगे। हम कभी इसका हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन मजबूत और ताकतवर देश बने रहेंगे। अगर भविष्य में कभी युद्ध हुआ भी तो कोई भी हमारे सामने टिक नहीं पाएगा
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध में यूरोप की तुलना में 200 अरब डॉलर अधिक खर्च किए हैं, जबकि यूरोप के वित्तीय योगदान की गारंटी होती है और अमेरिका को कोई प्रतिफल नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: पहली बार अमेरिका में FBI के डायरेक्टर बने काश पटेल, सीनेट से मिली मंजूरी
ट्रंप ने शेयर किया एलन मस्क का एक पुराना बयान
ट्रंप ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में एलन मस्क का बयान शेयर किया। इसमें मस्क ने कहा, "ट्रंप की यूक्रेन पर राय बिल्कुल सही है। यह बहुत दुखद है कि इस बेकार युद्ध में कई माता-पिता ने अपने बेटे खो दिए और कई बेटों ने अपने पिता।"ट्रंप लगातार यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी मदद पर सवाल उठाते रहे हैं और उनका मानना है कि यूरोप को इस युद्ध में अधिक वित्तीय योगदान देना चाहिए।
ट्रंप लगातार यूक्रेन युद्ध को लेकर बाइडेन प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं और उनका मानना है कि अमेरिका को इसमें अधिक पैसा खर्च नहीं करना चाहिए था।