सार
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जबर्दस्त जंग छिड़ी हुई है। बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। यहां सरकार बनाने के लिए 148 सीटें चाहिए। बुधवार को तृणमूल और भाजपा दोनों ही पार्टियों प्रचार के लिए सक्रिय रहीं। जानिए कहां-क्या...
कोलकाता, पश्चिम बंगाल. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा बंगाल की है। यहां पिछले 10 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। भाजपा ने इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। यहां सरकार बनाने के लिए 148 सीटें चाहिए। बुधवार को तृणमूल और भाजपा दोनों ही पार्टियों प्रचार के लिए सक्रिय रहीं। ममता बनर्जी ने बुधवार को झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित किया। हालांकि 19-20 मार्च को नंदीग्राम में होने वाली रैलियां रद्द कर दी गई हैं।
झारग्राम में बोलीं ममता बनर्जी
- मुझे जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले CPM मेरे साथ मारपीट करती थी और अब भाजपा ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, CPM के लोग अब भाजपा के लोग हो गए हैं। कुछ गद्दार, लालची लोग भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
- नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर बिहार के लोगों का मुफ्त कोरोना टीकाकरण करने का वादा किया था। लेकिन क्या उन्होंने टीके उपलब्ध कराए हैं? नहीं, उन्होंने नहीं किया, उन्होंने जनता से झूठ बोला था।
- बीजेपी सबसे बड़ी धोखेबाज है, जो देश को बर्बाद करने में लगी है। मैंने केंद्र सरकार से वैक्सीन भेजने को कहा, लेकिन वैक्सीन नहीं भेजी गई। कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं और वो हमें मुफ्त वैक्सीन भी नहीं दे रहे हैं।
- बीजेपी बंगाल में अराजकता फैलाएगी, तो यहां की महिलाएं उसे सबक सिखाएंगी। मोदी बंगाली स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और बांग्ला बोलने की कोशिश करते हैं।
अगर चुनावों के वक्त लोग बाहर नहीं निकले, तो भाजपा लूट मचा देगी। बीजेपी ने मेरे पैरों पर हमला किया है, लेकिन बंगाल की महिलाएं मेरे साथ खड़ी हैं। - बीजेपी के पक्ष में वोट ना दें नहीं तो आप आपने ‘धर्म’ का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको जयश्री राम कहना होगा, आप जय सिया राम नहीं कह पाएंगे। भगवान राम मां दुर्गा की पूजा किया करते थे, क्योंकि वह कदम में काफी बड़ी थीं।
-
मैं दुर्गा पूजा के लिए सभी क्लबों को 50-50 हजार रुपए देती हूं। भाजपा वोटरों को रिश्वत दे रही है। भाजपा इसके लिए 500 रुपए देगी। आप नोट लेकर भी उन्हें वोट मत दीजिए। भाजपा बंगाल पर कब्जा कर लेगी।
लालगढ़ में ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने बिरसा मुंडा, रघुनाथ मुर्मू, गुरुचांद ठाकुर के जन्मदिन पर छुट्टी की घोषणा की, लेकिन दूसरी ओर मोदी सरकार ने बैंक, बीएसएनएल सब बंद कर दिए। एक बार भाजपा को वोट देकर आपलोग ठगे जा चुके हैं, दोबारा यह गलती मत कीजिएगा। अगर बंगाल में बाहरी लोगों की सरकार बन गई, तो सब कुछ लुट जाएगा। भाजपा दुराचारी और दुस्साशनों की पार्टी है। भाजपा दुष्प्रचार की फैक्ट्री है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गुंडे आज भाजपा के उस्ताद हो गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस सरकार की सबुज साथी योजना का लाभ यहां एक करोड़ लड़के-लड़कियों को मिला है। जबकि भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। भाजपा को देश से हटाने के लिए बंगाल में उसे हराना जरूरी है। -
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता के पक्ष में कहा-प्रचार करने से रोकने के लिए भाजपा ने ममता पर हमला कराया। भाजपा की गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दीजिए। किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार बात मानने के लिए तैयार नहीं है।
यह भी जानें...
बंगाल में पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। पिछले चुनाव में TMC ने 211 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26, जबकि भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। अन्य ने 10 सीटें जीती थीं। यहां सरकार बनाने 148 सीटें चाहिए।