लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गुजरात का वडोदरा इलाका पूरी तरह डूब गया है। कुछ दिनों पहले यहां सड़क पर कुत्तों पर अटैक करते एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन अब तो सड़क पर मगरमच्छों का हुजूम ही उमड़ पड़ा है। 

वड़ोदरा: यहां अब बारिश ने रफ्तार तो कम कर ली है लेकिन जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है, सड़कों पर मगरमच्छों की संख्या बढ़ गई है। इंटरनेट पर सड़कों पर टहल रहे मगरमच्छों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 

Scroll to load tweet…

 

सोशल मीडिया पर कई वीडियोस अपलोड हो रहे हैं, जिनमें मगरमच्छों को टहलते देखा जा रहा है। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। 

 

 

View post on Instagram
 

 

कुछ समय पहले क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वडोदरा की सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में घूमते मगरमच्छ की वीडियो शेयर की थी। उसके बाद से ट्विटर पर ऐसे कई वीडियो अपलोड किए गए। 

 

 

Scroll to load tweet…

अब जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है, वैसे-वैसे कई मगरमच्छ सामने आ रहे हैं। एनिमल रेस्क्यू टीम को इन्हें पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

 

View post on Instagram
 

लोग मिलकर इन जानवरों को पकड़ रहे हैं। अभी तक इनका इंसानों पर अटैक करने जैसा मामला तो सामने नहीं आया है, लेकिन इन खतरनाक जानवरों का सड़क पर घूमना काफी खतरनाक है।