सार

पाकिस्तान के क्वेटा की जेल में जब पुलिस ने छापा मारा, तो वहां से ना सिर्फ भारी मात्रा में मोबाइल फोन मिला, बल्कि नशे के सामान भी मिले। 
 

पाकिस्तान: वैसे तो भारत में भी कई बार जेलों में मोबाइल सेट और सिम कार्ड मिलने की खबरें सामने आती है। लेकिन पाकिस्तान के जेलों में तो कैदियों को 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जा रही है। खौफनाक वारदातों को अंजाम देकर जेलों में पहुंचे कैदियों को मनपसंद खाने से लेकर ड्रग्स भी सप्लाई किया जा रहा है। ये खुलासा ताजा छापेमारी में हुई। 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के क्वेटा में बने जेल में कई कैदी सजा काट रहे हैं। किसी पर दुष्कर्म  तो किसी पर हत्या का इल्जाम है। लेकिन यहां रहने वाले कैदी ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब हाल ही में इस जेल में छापेमारी की गई। 

द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, यहां कैदियों को उनके पसंद का खाना सर्व किया जा रहा था। जेल में स्टोव और कई बर्तन बरामद किए गए। इनपर कैदियों को उनके पसंद का खाना बनाकर दिया जाता था। ये जेल के नियम के खिलाफ है। फिर भी जेलर से लेकर अफसर भी इस बात का विरोध नहीं कर रहे थे।  

वहीं जब जेल में कैदियों के बैरक की जांच की गई तो उसमें कई हैरान करने वाली चीजें मिली। जेल से करीब 25 टीवी सेट मिले। इसके अलावा 300 मोबाइल फोन भी मिले। हद तो तब हो गई जब जेल से ड्रग्स भी मिले। यानी खतरनाक अपराधियों को जेल में सजा ी जगह मजा मिल रह था। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है।