पाकिस्तान से अलग होने के लिए तेज हुई बलोचों की लड़ाई
पाकिस्तान से अलग होने के लिए बलूचिस्तान ने अपनी लड़ाई और तेज कर दी है। यही वजह है कि पिछले 5 दिनों से BLA ने वहां की सरकार और आर्मी को नाको चने चबवा दिए हैं।
Image credits: Freepik
Hindi
अपने हक की लड़ाई लड़ रहा बलूचिस्तान
बलूचिस्तान खुद को पाकिस्तान से अलग कर एक आजाद देश बनाने की मांग कर रहा है। वहां के लोगों का कहना है कि उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा, जिससे वो हाशिए पर चले गए हैं।
Image credits: freepik
Hindi
अलग हुआ बलूचिस्तान तो कितना बचेगा पाकिस्तान?
वैसे, क्या आप जानते हैं बलूचिस्तान अगर खुद को आजाद कराके एक अलग मुल्क बनता है तो पाकिस्तान घटकर सिर्फ आधा रह जाएगा।
Image credits: Pexels
Hindi
पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का 43.6%
ऐसा इसलिए, क्योंकि बलूचिस्तान वहां का सबसे बड़ा प्रांत है। ये हिस्सा पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का करीब 43.6% इलाका है।
Image credits: freepik
Hindi
कितना है बलूचिस्तान का क्षेत्रफल
बलूचिस्तान 3,47,190 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसके चलते ये पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है।
Image credits: adobe stock
Hindi
पाकिस्तान के बाकी राज्यों का एरिया कितना?
इसके बाद 205344 वर्ग किलोमीटर में पंजाब, 140914 में सिंध और 74,521 वर्ग किलोमीटर में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत फैले हुए हैं। पाक का कुल क्षेत्रफल 803940 स्क्वेयर किलोमीटर है।
Image credits: freepik
Hindi
आर्थिक नजरिये से भी बेहद खास है बलूचिस्तान
बलूचिस्तान आर्थिक नजरिये से भी बेहद खास है, क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में नेचरल रिसोर्सेज मौजूद हैं। यही वजह है कि चीन ने इस इलाके में खूब पैसा लगाया है।