Swami Vivekananda Tallest Statue: इंदौर में बनेगी स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा, होगी 52 फीट ऊंची और 14 टन भारी। जानिए किसने बनाई और क्या है इसकी खासियत?
देवी अहिल्या सरोवर उद्यान (सिरपुर लेक गार्डन) में स्वामी विवेकानंद की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 52 फीट और वजन करीब 14 टन होगा।
इंदौर नगर निगम (IMC) इसे बनवा रहा है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार ये प्रतिमा न केवल श्रद्धा का केंद्र होगी, बल्कि युवाओं के लिए जीवन मूल्यों को समझने का माध्यम भी बनेगी।
इस भव्य प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार नरेश कुमावत कर रहे हैं, जिन्होंने भारतभर में कई ऐतिहासिक मूर्तियां बनाई हैं। उनका अनुभव इस मूर्ति को विशेष बना रहा है।
अब तक सबसे ऊंची स्वामी विवेकानंद की मूर्ति कर्नाटक के उडुपी में 35 फीट की है। इंदौर में लगने वाली मूर्ति उसे पीछे छोड़ देगी। ये मूर्ति में 39.6 फीट की होगी। बाकी हिस्सा आधार होगा।
इस प्रतिमा को विशेष धातुओं से बनाया जाएगा ताकि यह मौसम की मार झेल सके और वर्षों तक अपनी मजबूती बनाए रखे। इसके लिए एडवांस तकनीकों का भी प्रयोग होगा।
मूर्ति स्थल पर स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आधारित एक गैलरी भी बनाई जाएगी। इसमें तस्वीरें, दस्तावेज और डिजिटल मीडिया के जरिए जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।
आज CM मोहन यादव इसका भूमि पूजन किया। ये स्थल न केवल सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा बल्कि इंदौर में पर्यटन और युवाओं के प्रेरणा केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।