नए भारत की नई सोच, समृद्धि भी, सुरक्षा भी! यह टैग लाइन इस सड़क पर एकदम सही बैठती है। जिसे रेड हाइवे कहा जाता है। यह भारत की पहली लाल रंग की सड़क है।
Image credits: x.com/MPTourism
Hindi
NH-45 पर बनी ये रेड रोड
इस रेड हाइवे को मध्य प्रदेश के NH-45 पर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से गुजरते 2 किमी हिस्से में बनाया गया है। जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बनाया गया है।
Image credits: x.com/MPTourism
Hindi
NHAI का यह नया मॉडल
यह स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर न सिर्फ ड्राइवर को अलर्ट करता है, बल्कि जानवरों की जान भी बचाता है। NHAI का यह नया मॉडल वन्यजीव सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल है।
Image credits: x.com/MPTourism
Hindi
2 किलोमीटर लंबी है यह रेड रोड
इस रेड हाइवे को दुबई के फेमस शेख जायद रोड की तर्ज पर बनाया गया है। जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है। इस सड़क के चारों तरफ पेड़ पौधे हैं।
Image credits: x.com/MPTourism
Hindi
हाइवे पर बिछाई 5 मिमी मोटी थर्मोप्लास्टिक
वन्यजीव और घाटी वाले क्षेत्र में बनी इस सड़क को रेड हाइवे बनाने के लिए उसके ऊपर 5 मिमी मोटी, गर्म करके थर्मोप्लास्टिक की लाल सतह की परत बिछाई गई है।
Image credits: x.com/MPTourism
Hindi
NHAI की पहल की हर तरफ तारीफ
NHAI की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। यह परियोजना यह साबित करती है कि आधुनिक इंजीनियरिंग के जरिए हम मानव जीवन और वन्यजीवों को सेफ रख सकते हैं।