मुख्यमंत्री मदद योजना में कब और कैसे मिलता है फ्री राशन? जानें प्रॉसेस
Madhya Pradesh Apr 07 2025
Author: Surya Prakash Tripathi Image Credits:Social Media
Hindi
किसके लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री मदद योजना?
मुख्यमंत्री मदद योजना 2025 के तहत MP के जनजातीय जिलों में ST परिवारों को बच्चे के जन्म या मृत्यु पर गेहूं/चावल और बर्तन फ्री दिया जाता है। जानें पात्रता, अप्लाई प्रॉसेस और लाभ।
Image credits: Social Media
Hindi
क्या है मुख्यमंत्री मदद योजना?
मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना आदिवासी परिवारों को जीवन की अहम घटनाओं – बच्चे का जन्म और परिवार में मृत्यु – पर राशन सहायता देने के लिए शुरू की गई है।
Image credits: FREEPIK
Hindi
मुख्यमंत्री मदद योजना की कब हुई शुरुआत?
यह योजना 2 अक्टूबर 2019 को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शुरू की गई। उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जनजातियों को सहारा देना।
Image credits: Social Media
Hindi
बच्चे के जन्म पर लाभ
बच्चे के जन्म पर 50 किलो गेहूं या चावल और खाना पकाने के बर्तन पंचायत स्तर पर नि:शुल्क दिए जाते हैं। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु पर 1 क्विंटल गेहूं या चावल प्रदान किया जाता है।