Ladli Behna Yojana Latest Update: 13 जून को टल गई थी किश्त, अब 16 जून को क्या सच में आएंगे पैसे? करोड़ों महिलाओं की नजरें सीएम मोहन यादव के एक क्लिक पर टिकी हैं।
Image credits: iSTOCK
Hindi
लाड़ली बहनों को सोमवार को मिल सकता है बड़ा तोहफा
मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के लिए राहत की खबर। जून महीने की लाड़ली बहना योजना की किस्त 16 जून को सीएम मोहन यादव के एक क्लिक से खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
Image credits: iSTOCK
Hindi
क्यों टला था 13 जून का ट्रांसफर?
13 जून को जबलपुर में योजना की राशि ट्रांसफर का कार्यक्रम होना था, लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसे स्थगित कर दिया था।
Image credits: iSTOCK
Hindi
अब कहां होगा ट्रांसफर?
16 जून को सीएम मोहन यादव जबलपुर जिले के शहपुरा तहसील स्थित बेलखेड़ा गांव में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और वहीं से पैसे ट्रांसफर करेंगे।
Image credits: iSTOCK
Hindi
किसे मिलेगा लाभ?
21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं, जो योजना में पंजीकृत हैं, उन्हें हर माह ₹1250 मिलते हैं। इस बार भी उन्हीं के खातों में ये जून की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
Image credits: iSTOCK
Hindi
क्या है योजना का उद्देश्य?
लाड़ली बहना योजना मई 2023 में शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और घरेलू जीवन में आर्थिक सहयोग देना।
Image credits: iSTOCK
Hindi
अब तक कितनी राशि मिली?
2023 से 2025 के बीच लाड़ली बहनों को 24 बार किश्तें मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में अतिरिक्त ₹250 की विशेष सहायता भी दी गई थी।
Image credits: iSTOCK
Hindi
इंतजार खत्म, तैयार रहें!
अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो 16 जून को अपने बैंक खाते जरूर चेक करें। योजना की राशि सीधे ट्रांसफर होगी। अब और इंतजार नहीं!